Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महिन्द्रा ने लांच की एक्सयूवी-500, कीमत 15 लाख रुपए

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mahindra XUV 500
नई दिल्ली , बुधवार, 25 नवंबर 2015 (18:23 IST)
नई दिल्ली। महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने अपना प्रीमियम स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल एक्सयूवी-500 को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन  के साथ पेश किया है जिसकी नवी मुंबई शोरूम में शुरुआती कीमत 15.36 लाख रुपए है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि 5 दिसंबर से ऑटोमैटिक एक्सयूवी-500 महिन्द्रा के सभी डीलरों के यहां उपलब्ध होगा।

महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के अध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी (वाहन) प्रवीण शाह ने कहा कि एक्सयूवी-500 ने  पहले ही कई प्रौद्योगिकी सबसे पहले पेश कर अपनी एक अलग जगह बनाई है और एक्सयूवी-500 ऑटोमैटिक के साथ यह सीमाओं  से परे निकल गई है। कंपनी ने एक्सयूवी-500 को पहली बार 2011 में पेश किया था। कंपनी इस वाहन को पेश करने के  बाद से अब तक  इसकी 1.50 लाख से अधिक गाड़ियां बेच चुकी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi