Publish Date: Thu, 10 Sep 2015 (17:26 IST)
Updated Date: Thu, 10 Sep 2015 (17:29 IST)
नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने लोकप्रिय मॉडल वैगनआर का अवांस मॉडल सीमित संख्या में पेश किया है जिसकी कीमत दिल्ली के शोरूम में 4.30 लाख रुपए थी।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि त्योहारी मौसम से पहले पेश वैगनआर अवांस 3 महीने के लिए पेश किया जा रहा है। यह मॉडल दो स्वरूपों (एलएक्सआई पेट्रोल और एलएक्सआई सीएनजी) में पेश किया गया है।
एलएक्सआई पेट्रोल की कीमत दिल्ली के शोरूम में 4.30 लाख रुपए है जबकि एलएक्सआई सीएनजी की कीमत 4.84 लाख रुपए है।
मारति सुजुकी इंडिया के विपणन प्रमुख विनय पंत ने कहा कि त्योहारी मौसम में हमें कई तरह की नई विशेषताओं के साथ वैगनआर अवांस पेश कर खुशी हो रही है। (भाषा)