Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मर्सिडीज ने लांच की नई सेडान

Advertiesment
Mercedes-Benz
पुणे। जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज बेंज ने अपनी नई सेडान ई-क्लास 220डी भारत में लांच की है। इसकी कीमत पुणे शोरूम में 57.14 लाख रुपए होगी। इसके साथ ही कंपनी कंपनी ने चार-सिलेंडर वाला एक नया डीजल इंजन ओएम-654 भी बाजार में पेश किया है। कंपनी यह इंजन यहां चकन कारखाने में बनाएगी।
 
कंपनी ने उम्मीद जताई है कि ई350डी डीजल और ई200 पेट्रोल संस्करण की सफलता के बाद ई-220 डी बाजार में ई-श्रेणी की मांग को बल देगा। वह ई 220डी की पेशकश के साथ वह अपनी ई-श्रेणी वाहन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है।
 
कंपनी की नई गाड़ी ई 220 डी वाहन नए चार सिलेंडर वाले डीजल इंजन ओएम 654 वाला होगा। मर्सीडीज बेंज इंडिया के वाहनों में मेबेक एस 500, एस क्लास, ई क्लास, सीएलए लग्जरी सेडान, जीएलए, जीएलई व जीएलएस लग्जरी स्पोटर्स यूटिलिटी वाहन है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पर्यावरण और हम : एक अभियान प्रकृति के नाम...