Publish Date: Thu, 20 Nov 2014 (12:07 IST)
Updated Date: Fri, 28 Nov 2014 (14:05 IST)
भारत में तेजी से बढ़ते लग्जरी ऑटो सेगमेंट खासतौर पर युवाओं में मिनी कूपर की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए जर्मनी की जानीमानी लक्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने ब्रिटिश प्रीमियम लक्जरी छोटी कार मिनी कूपर के तीन और पांच दरवाजों वाले संस्करण में लांच किया है। मिनी पेट्रोल और डीजल दोनों संस्करणों में उपलब्ध होगी। उल्लेखनीय है कि कंपनी ने पांच दरवाजों वाली मिनी कूपर डी पहली बार भारत में पेश की है।
हालांकि मिनी का 3 दरवाजों वाला मॉडल भारत में 2012 से ही उपलब्ध है। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष फिलिव वोन सार ने कहा कि कंपनी देश में मिनी की 1000 इकाइयां बेच चुकी है। उन्होंने बताया कि पहली बार हम छोटी कार श्रेणी में पांच दरवाजे वाली मिनी कूपर पेश कर रहे हैं। फिलहाल मिनी भारत के सिर्फ चार शहरों मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और बैंगलूरू शोरूम में ही मिलेगी। मिनी को कस्टमाइज भी किया जा सकता है।
क्यों है खास मिनी, जानिए अगले पन्ने पर...
दमदार इंजिन: 5 डोर मिनी केवल 6.7 सेकेंड में 100 किलोमीटर की गति पर जा सकती है। मिनी अधिकतम 233 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है। 3 डोर मिनी अधिकतम 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। यह कार 9.2 सेकेंड में शून्य से 100 किलोमीटर तक की गति पकड सकती है।
सेफ्टी के लिए इस कार में उच्च मानकों का पालन किया गया है। एयरबैग्स सहित एक्टिव पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन सिस्टम, ड्राइव असिस्टेंस सहित वीडियो कंट्रोल क्रूज कंट्रोल, रन फ्लेट टायर तकनीक से लैस इस कार में अत्याधुनिक उच्च तकनीकों का इस्तेमाल इसे बेहद सुरक्षित बनाते हैं।
मिनी 3 डोर की कीमत 31.85 लाख रुपये तथा मिनी 5 डोर की कीमत 35.20 लाख रुपये (एक्स शोरुम) है।
About Writer
संदीपसिंह सिसोदिया
वन-लाइनर बायो:
IIM इंदौर से प्रशिक्षित और 20+ वर्षों का अनुभव रखने वाले डिजिटल मीडिया लीडर व वरिष्ठ संपादक, जिन्होंने BBC, DW, Yahoo और MSN जैसे वैश्विक संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे जियो-पॉलिटिक्स, पर्यावरण और समसामयिक मुद्दों पर अपने प्रखर लेखन और गहन विश्लेषण के लिए विशेष रूप से....
और पढ़ें