Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ओके प्ले उतरी ई वाहन बाजार में

हमें फॉलो करें ओके प्ले उतरी ई वाहन बाजार में
, मंगलवार, 28 मार्च 2017 (17:11 IST)
प्लास्टिक के उत्पाद बनाने वाली प्रमुख कंपनी ओके प्ले ने भारतीय ई-वाहन बाजार में प्रवेश करते हुए आज तिपहिया यात्री वाहन, व्यावसायिक वाहन और दोपहिया वाहन पेश करने की घोषणा की। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि शत-प्रतिशत स्वदेशी प्रौद्योगिकी एवं भारत में विकसित ये इलेक्ट्रिक वाहन शोर और वायु प्रदूषण मुक्त हैं और यह प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, स्वच्छ ऊर्जा, ई-परिवहन और रोजगार सृजन करने की योजनाओं में मददगार है।
 
कंपनी द्वारा पेश किए गए वाहनों में ई रिक्शा, ई वेंडिंग गाड़ियां, ई मोबाइल दुकानें, ई लोडर्स, ई गार्बेज कलेक्टर, ई स्कूल बसें और ई स्कूटर शामिल हैं। ई लोडर्स 350 किलोग्राम तक माल परिवहन में सक्षम है।  (वार्ता)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पैनासोनिक ने लांच किए नए स्मार्ट फोन, जानिए फीचर्स