Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रेनो ने किया पल्स का एडवांस्ड मॉडल लांच

Advertiesment
renault pulse
नई दिल्ली। फ्रांस की वाहन कंपनी रेनो ने अपनी कांपैक्ट कार पल्स का एडवांस्ड मॉडल गुरुवार को पेश किया। इसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 5.03 लाख रुपए है।

रेनो इंडिया ऑपरेशंस के कंट्री सीईओ व प्रबंध निदेशक सुमित साहनी ने एक बयान में कहा कि पल्स हमारे उत्पाद पोर्टफोलियो का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और हमने इसके उन्नत संस्करण को और आकर्षक बनाने के लिए इसमें कई खूबियां डाली हैं।

नई पल्स 1,500 सीसी के डीजल इंजन और 1,200 सीसी के पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। इसमें ऑटोमैटिक हेडलैंप, स्टीयरिंग ऊपर-नीचे करने एवं ड्राइविंग सीट की ऊंचाई बढ़ाने घटाने जैसी कई खूबियां हैं। कंपनी ने उन रपटों को खारिज किया जिनमें कहा गया था कि कंपनी ने अपने चेन्नई कारखाने में पल्स और स्काला का उत्पादन बंद कर दिया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi