Publish Date: Fri, 07 Nov 2014 (15:50 IST)
Updated Date: Fri, 07 Nov 2014 (16:12 IST)
रईसी और लग्ज़री के शानदार मेल का नाम है रोल्स रॉयस कार। भारत में तेजी से बढ़ते समृद्ध तबके में अब इस महंगी कार का चलन जोर पकड़ने लगा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रीमियर लग्जरी कार मेकर कंपनी रॉल्स रॉयस घोस्ट सीरीज 2 को भारत में लॉन्च कर रही है। सूत्रों के अनुसार इसकी शुरुआती कीमत 4.5 करोड़ रुपए से ज्यादा होगी और इसके 2 मॉडल उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा रोल्स रायस अपने सम्मानित ग्राहकों को इस कार को उनके मन-मुताबिक कस्टमाइज करने की सुविधा भी दे रही है। प्री ऑर्डर करने पर और प्रीमियम देने पर इसमें कई फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।
क्या है नया: देखने से ही पता चलता है कि रोल्स रॉयस घोस्ट फैमिली की वर्तमान मॉडल के मुकाबले इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर में कुछ बदलाव किए गए हैं। जहां तक इंजन का सवाल है, उसका कॉंफिगरेशन पहले वाला ही है। लेकिन कंपनी का दावा है कि नए वर्जन में पिछले के मुकाबले बेहतर राइडिंग और हैंडलिंग सुविधाएं हैं। इस समय घोस्ट सीरिज वन सामान्य और एक्सटेंडेड व्हील बेस वर्जन (लंबी चेचिस) के साथ भारत में उपलब्ध है।
दमदार इंजिन: अक्सर इस कार को बुलेट और ब्लास्ट प्रूफ बनाया जाता है तो इसके बढ़े वजन के लिए दमदार इंजिन होना इसकी पहली प्राथमिकता है। घोस्ट सीरीज 2 में 6.75-litre V12 इंजन लगा है, जो 563bhp का पावर और 780Nm का टॉर्क देता है। इसमें 8 स्पीड गियर है। टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है। पॉवर टू वेट रेशो के हिसाब से मानक स्तर पर यह कार 4.9 सेकंड में 0 से 100 की रफ्तार पकड़ लेती है।
अगले पन्ने पर और चित्र देखिए...
About Writer
संदीपसिंह सिसोदिया
वन-लाइनर बायो:
IIM इंदौर से प्रशिक्षित और 20+ वर्षों का अनुभव रखने वाले डिजिटल मीडिया लीडर व वरिष्ठ संपादक, जिन्होंने BBC, DW, Yahoo और MSN जैसे वैश्विक संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे जियो-पॉलिटिक्स, पर्यावरण और समसामयिक मुद्दों पर अपने प्रखर लेखन और गहन विश्लेषण के लिए विशेष रूप से....
और पढ़ें