Publish Date: Fri, 24 Nov 2017 (17:03 IST)
Updated Date: Fri, 24 Nov 2017 (17:05 IST)
नई दिल्ली। यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी स्कोडा ऑटो इंडिया ने 1 जनवरी 2018 से अपनी कारों की कीमतों में दो से तीन फीसदी तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है।
कंपनी ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि बाजार की परिस्थितियों में हो रहे बदलाव के साथ ही बाह्य कारणों और आर्थिक कारकों की वजह से कीमतों में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। विभिन्न वाहनों क मॉडल के आधार पर कीमतों में दो से तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। (वार्ता)