Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टीवीएस मोटर ने लांच किया स्मार्टफोन ऐप

Advertiesment
TVS Motor
बेंगलुरु। दोपहिया एवं तिपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने सभी उपभोक्ताओं को वाहन से संबंधित विभिन्न जानकारियां देने एवं सर्विसिंग में मदद करने के उद्देश्य से स्मार्टफोन ऐप ‘टीवीएसएम सर्विस’लांच की है।
कंपनी ने बताया कि इस ऐप की मदद से उपभोक्ता सर्विस जरूरतों, माइलेज, परफॉर्मेंस आदि से जुड़ी जानकारियाँ अपने फोन पर ही प्राप्त कर सकेंगे। 
 
उसने कहा कि यह ऐप उपभोक्ताओं को समय एवं दूरी के आधार पर सर्विस के बारे में सूचित करेगा तथा इसके लिए अग्रिम बुकिंग की भी सुविधा देगा। इसके अलावा उपभोक्ता इसकी मदद से वारंटी, सर्विस हिस्ट्री, डीलरों की जानकारी एवं कंपनी से संपर्क जैसी सुविधाएं भी पा सकते हैं। कंपनी ने कहा कि यह ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi