Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ये रही 2014 की टॉप 5 बाइक्स, जानिए क्यों...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Top Bikes
, शनिवार, 3 जनवरी 2015 (12:51 IST)
साल 2014 में कई शानदार बाइक्स ने धमाकेदार इंट्री की। बेहतर माइलेज के साथ ही इसने लुक्स को भी लोगों ने पसंद किया। कई बाइक्स ने कम कीमत के कारण लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। इन बाइक्स ने लोगों को लुभाया, जानिए क्या कारण रहे कि ये रहीं लोगों की पसंदीदा बाइक्स-

 
बजाज डिस्कवर :  बजाज डिस्कवर स्पोर्टी लुक व बेहतर माइलेज वाली बेहतरीन बाइक है। डिस्कवर के अच्छे माइलेज के चलते भारत में मुख्यतः युवा व सर्विस क्लास के लोग इस बाइक को लेना पसंद करते हैं। इसके बढ़िया लुक के चलते यह बाइक लोगों के बीच स्टाइल स्टेटमेंट भी बनी हुई है। डिस्कवर 125 सीसी के दो वर्जन मार्केट में उपलब्ध है। इसकी मौजूदा कीमत 50 हजार रुपए है।  

कारण क्यों बनी लोगों की पसंदीदा बाइक : बजाज की डिस्कवर सीरिज की बाइक बेहतर माइलेज के कारण लोगों की पसंद बनीं। 125 सीसी के वर्जन के में ये बाइक्स लांच हुई। 40-50 हजार की कीमतों के बीच भारतीय सड़कों के लिए यह बेहतरीन बाइक बनी।
अगले पन्ने पर, इस बाइक ने जीता सबका दिल...

बजाज पल्सर :  बजाज पल्सर के आने के साथ भारत में स्पोर्ट बाइक का ट्रेंड शुरू हुआ था और आज भी यह बाइक अपने बेहद अलग फीचर व लुक के चलते मार्केट में छाई हुई है। भारत में पल्सर आज युवाओं के बीच सबसे ज्यादा पसंद की जाने बाइकों में से एक है। पल्सर मार्केट में कई वर्जन में उपलब्ध है।

webdunia
यह बाइक 135 सीसी से लेकर 150 सीसी, 180  सीसी, 200 एनएस, और 250 एफ के विभिन्न मॉडल में उपलब्ध है। पल्सर मार्केट में डीटीएस टेक्नोलॉजी लगी हुई है जिसके चलते यह तय है कि आपको बेहतरीन माइलेज मिलेगा। पल्सर बाइक की मार्केट रेंज 60000 से 90000 तक है।

क्यों बनी पसंदीदा :  पल्सर का लुक युवाओं को लुभाता है। इंजन और माइलेज के मामले में भी यह गाड़ी बेहतरीन है। इसके कई मॉडल्स लोगों की पसंद बने हैं।
अगले पन्ने पर, हीरो की यह बाइक्स बनी लोगों की पसंद...

हीरो बाइक एनएक्सजी :  हीरो बाइक अपने माइलेज के लिए जानी जाती है और हीरो एनएक्सजी भी उन लोगों के लिए है  जो अपनी बाइक से बेहतर माइलेज की अपेक्षा रखते हैं।

webdunia

 
हालांकि बॉडी क्वालिटी तो उतनी बेहतर नहीं है फिर भी लोग इस  बाइक को खूब पसंद कर रहे हैं। नई हीरो एनएक्सजी का मार्केट प्राइस 46 हजार रुपए है। बाइक का प्रति लीटर माइलेज  65 किमी प्रति लीटर है।

क्यों बनीं पसंदीदा :  इसका लुक बेहतरीन है। माइलेज में भी यह बाइक भारत में लोगों की पसंद बनी।
अगले पन्ने पर, रॉयल इनफिल्ड की शानदार बाइक...

रॉयल इनफील्ड क्लासिक :  भड़कीली बॉडी व एक अलग साउंड के साथ यह बाइक उन लोगों के लिए है, जो रॉयल लाइफ स्टाइल के शौकीन हैं। इस बाइक में 350 सीसी का इंजन है और इसकी आवाज के कहने ही क्या जहां से गुजरती है लोगों को  अपनी तेज-तर्रार आवाज से आगाह करती चली जाती है। इस बाइक का लुक बडा़ गजब का है। हालांकि माइलेज  के लिहाज से यह बाइक उतनी बढ़िया नहीं है। इस बाइक का मार्केट प्राइस 1.30 लाख रुपए है।  
webdunia
क्या है खास : इसका शानदार रॉयल लुक लोगों को बहुत पसंद आया। हालांकि यह महंगी बाइक पसंद करने वालों के लिए पसंद बनी।


होंडा शाइन :  एक्टिवा स्कूटर के युवाओं के बीच में छा जाने के बाद, जापान की होंडा कंपनी अपनी मिड रेंज बाइक शाइन के साथ लोगों के बीच बेहद पसंदीदा बाइक में एक बाइक बन गई है।

webdunia

शाइन में हर कुछ है जो कुछ मिडिल क्लास व्यक्ति को बाइक में चाहिए। शाइन बेहतरीन माइलेज, इंजन व परफरमेंश के हिसाब से लाजवाब बाइक है और इसके पीछे का लुक बेहद उम्दा है। इसका शो रूम प्राइस 48 हजार से 56 हजार के बीच है।

क्यों बनी पसंदीदा :  होंडा की यह गाड़ी लुक और माइलेज दोनों में बेहतरीन है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi