Publish Date: Tue, 18 Oct 2016 (22:38 IST)
Updated Date: Tue, 18 Oct 2016 (22:39 IST)
नई दिल्ली। लक्जरी मोटरसाइकल बनाने वाली ब्रितानी कंपनी ट्राइंफ मोटरसाइकल ने भारत में अपनी बोनेविले श्रेणी का विस्तार करते हुए इसके टी100 मॉडल को पेश किया जिसकी दिल्ली के शोरूम में कीमत 7.78 लाख रुपए है।
कंपनी के भारतीय परिचालन के प्रबंध निदेशक विमल सुंबले ने यहां पत्रकारों से कहा कि हम भारत में प्रीमियम और लाइफ स्टाइल से जुड़ा एक नंबर का ब्रांड बनने जा रहे हैं और यही हमारा लक्ष्य है।
कंपनी ने कहा कि अगले पांच साल में वह 11 और डीलरों को जोड़ेगी जिससे इनकी कुल संख्या 25 हो जाएगी। मौजूदा समय में पांच लाख रुपए और 500 सीसी से ज्यादा इंजन क्षमता वाले मोटरसाइकल बाजार में कंपनी की एक तिहाई हिस्सेदारी है। अगले चार साल में उसका लक्ष्य इस बाजार में पहले नंबर पर आना है। (भाषा)