Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्रिसलर ने 6 लाख वाहन वापस लिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें क्रिसलर
वॉशिंगटन , मंगलवार, 8 जून 2010 (16:11 IST)
अमेरिकी वाहन कंपनी क्रिसलर ने तकनीकी खामियों वाले अपने 6 लाख वाहन बाजार से वापस लिए हैं। इन वाहनों में आग लगने, ब्रेक फेल होने या एक्सेलेटर पेडल के फँसने का अंदेशा है।

अमेरिकी सरकार के दस्तावेज के अनुसार मिशीगन की कंपनी ने अपने चार मॉडलों के कुल 6 लाख वाहन बाजार से वापस मँगाए हैं। जिन वाहनों को वापस लिया गया है उनमें 288968 रैंगलर्स जीप, 2 लाख 84 हजार 831 डाज ग्रांड कैरावंस और क्रिसलर टाउन एंड कंट्री मॉडल भी वापस लिए गए हैं। कंपनी ने 25 हजार 336 डाज कैलिबर एंड जीप काम्पास मॉडलों को भी बाजार से वापस लिया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi