Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टाटा ने बनाई 'सोने की कार'

Advertiesment
हमें फॉलो करें टाटा मोटर्स
, मंगलवार, 20 सितम्बर 2011 (16:46 IST)
WD
दुनिया में सबसे सस्ती कार बनाने का दावा करने वाली कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड ने 80 किलोग्राम सोने और 15 किलोग्राम चांदी एवं रत्नों के सममिश्रण से दुनिया की पहली कार पेश की है।

टाटा की लखटकिया कार नैनो को 22 कैरेट का 80 किलोग्राम सोना और 15 किलोग्राम चांदी तथा रत्नों से सजाया गया है। यह कार आज टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा ने पेश की है। कंपनी ने इसकी लागत का खुलासा नहीं किया है।

टाटा ने कहा कि भारत में सोना और स्वर्ण आभूषणों का पीढ़ियों से खासा महत्व रहा है और इसे पूंजी और सम्मान, पवित्रता और समृद्धि का एक अहम चिन्ह माना जाता है। भारतीयों का हमेशा से ही सोने और जेवरातों के प्रति विशेष लगाव रहा है।

इस स्वर्ण कार को टाइटन इंडस्ट्रीज ने बनाया है। यह कार देश की ज्वैलरी निर्माण कला के 5000 स्वर्णिम सालों को भव्यता से मनाने के रूप में तैयार की गई।

इस अवसर पर टाइटन इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक भास्कर भट ने बताया कि भारतीय आभूषण निर्माण की परंपरा के 5000 सालों को सम्मान देने के लिए ही हमने विश्व भी पहली ज्वैलरी कार का निर्माण करने का फैसला किया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi