दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बजाज ऑटो ने लागत बढ़ने की वजह से अपनी मोटरसाइकिलों के दाम 1000 रुपए तक बढ़ाने की घोषणा की है। नई कीमतें एक जनवरी 2011 से प्रभावी होंगी।
बजाज ऑटो के अध्यक्ष (दोपहिया वाहन) एस. श्रीधर ने कहा कि कच्चे माल की लागत में सतत बढ़ोतरी के चलते कंपनी को कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं। कीमत बढ़ने के बावजूद हमारे माडल ग्राहकों को बेहतर मूल्यों की पेशकश करते रहेंगे।
पिछले सप्ताह देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता हीरो होंडा ने अपने माडलों की कीमतें 500 से 1500 रुपए के दायरे में बढ़ाने की घोषणा की थी। (भाषा)