Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मारुति बेचेगी 10 लाख कारें

Advertiesment
हमें फॉलो करें मारुति सुजुकी
बेंगलुरु , रविवार, 13 जून 2010 (20:28 IST)
कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष में घरेलू बाजार में 10 लाख कारें बेचने की योजना बनाई है और इस वर्ष मानसून के बेहतर रहने की संभावना के मद्देनजर वह अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयासरत है।

कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक (विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले वर्ष उनकी कंपनी ने आठ लाख 70 हजार कारें बेची थी और इस वर्ष उसने देश में दस लाख कारें बेचने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

उन्होंने कहा कि कंपनी इस लक्ष्य को हासिल कर सकती है और यह दो प्रमुख कारकों अच्छा मानसून और केंद्र सरकार के वित्तीय उपायों पर निर्भर करता है। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीने में कंपनी की बिक्री लक्ष्य के अनुरूप रही है। श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी के दूसरी सबसे बड़ी चिंता ऊँची दरें हैं। उन्होंने कहा कि ब्याज दरों में वृद्धि होने की संभावना है।

कार ऋण के महँगे होने से ऑटोमोबाइल क्षेत्र के समक्ष समस्या पैदा हो सकती है। यह इसके कारोबार को प्रभावित करेगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi