Auto Review %e0%a4%a1%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a5%80 %e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%b2 110112800040_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डुकाटी डायवेल

Advertiesment
डुकाटी डायवेल
PR
डुकाटी की इस बाइक को लेकर काफी पहले से चर्चाएँ हो रही थीं। बाइक को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। अब बाइक के बारे में संपूर्ण जानकारी डुकाटी कंपनी ने उपलब्ध करवा दी है। पहली ही नजर में बाइक क्रूजर है यह लग जाता है। बाइक पावरफुल है और एक मसलमैन की तरह नजर आती है।

इंजन : बाइक में 162 हार्सपॉवर वाला इंजन लगा है, जो कि 1198 सीसी का है। इसे 11 डिग्री भी कहते हैं, क्योंकि इसमें 11 डिग्री वॉल्व ओवरलेप है।

रायड बाय वायर प्रणाली : बाइक में सबसे बड़ी खासियत यह दी गई है कि बाइक सवार को पावर का पूर्ण मजा लेते आता है। इसमें तीन मोड़ रखे गए हैं। स्पोर्ट्स जो कि पूर्ण पावर का मजा देता है। इसके अलावा अरबन, जिसमें थोड़ा कम पावर है तथा टुरिंग में भी फुल पावर मिलता है, जिसमें थ्राटल रिस्पाँस को थोड़ा कम रखा गया है।

* डुकाटी ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम के कारण धूल व कीचड़ भरे रास्तों पर भी बाइक काफी अच्छी तरह से चलती है।

* इसकी फ्रेम को क्रोम मोल ट्रेल्स है, जिसे कास्ट एल्युमीनियम साइड प्लेट पर कसा गया है और इसका वजन कई 600 सीसी बाइक्स से कम है।

* बाइक कार्बन फ्रेम में भी उपलब्ध है।

* बाइक के बारे में विशेषज्ञों का मानना है कि साइड क्लियरेंस में समस्या हो सकती है, पर डुकाटी ने इस समस्या से निजात पाने के लिए ही सीट को काफी कम ऊँचाई पर रखा है।
(नईदुनिया, युवा)

(चित्र सौजन्य - डायवेल.डुकाटी.कॉम से)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi