Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पल्सर 200 एनएस: रफ्तार का नया शाहकार

- वेबदुनिया डेस्क

हमें फॉलो करें पल्सर 200 एनएस: रफ्तार का नया शाहकार
, गुरुवार, 10 मई 2012 (11:07 IST)
बजाज पल्सर 200 एनएस की रफ्तार लाजवाब है। इसकी पहली राइड ही आपको हैरान कर देती है। इसका अद्‍भुत परफॉर्मेंस और शार्प हैंडलिंग का जवाब नहीं। इसके फ्रंट हिस्से में होंडा सीबी 1000आर की झलक मिलती है। पेट्रोल टैंक से बढ़िया थाई सपोर्ट मिलता है। पीछे की एलईडी लैंप बजाज की बाइक में काफी आम है।
PR

पल्सर 200 एनएस में बेहतरीन हार्डवेयर का उपयोग किया गया है। इसमें आगे और पीछे दोनों ही डिस्क ब्रेक्स हैं। आयताकार वर्ग में स्टील फ्रेम इसके लुक को और आकर्षण प्रदान करती है। इंजिन को चेसिस के साथ तालमेल बैठाया गया है कि स्मूथ चलती है और पर्याप्त पॉवर भी डिलीवर करती है।

कितने की है नई पल्सर, अगले पन्ने पर पता करें..


कम स्ट्रोक इंजिन का रिस्पांस कम स्पीड में भी जबर्दस्त है। इसमें काउंटर बैलेंसर का उपयोग इंजिन को बहुत ही स्मूथ बनाता है। इससे आप बाइक को छठे गियर में भी 30 के आसपास स्पीड में भी चला सकते हैं। छठे गियर में अधिकतम 140 की स्पीड से सरपट दौड़ती है।
webdunia
PR

अच्छा लुक, शानदार फीचर्स, परफार्मेंस और हैंडलिंग आदि सभी में गाड़ी को 8 अंक दिए जा सकते हैं। बजाज की 200 एनएस ने पल्सर फैमिली को नई उड़ान देने वाली माना जा रहा है। मार्केट एक्स्पर्ट्स ने इसकी कीमत 90 हजार से 1 लाख तक होने का अनुमान व्यक्त किया है।
webdunia
PR


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi