Auto Review %e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%be %e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%80 2011 110092300089_1.htm

Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

होंडा फ्यूरी 2011

Advertiesment
होंडा फ्यूरी
ND
होंडा अपनी बाइक्स में लुक और स्टाइलिंग का खासा ध्यान रखता है। इसके अलावा वह इस बात को लेकर भी काफी सावधानी बरतता है कि इंजन उच्च गुणवत्ता वाला हो। होंडा की फ्यूरी बाइक माचो लुक वाली है। साथ ही इसमें वह सबकुछ है, जो एक पावरफुल बाइक में होना चाहिए। बाइक में प्रोग्रामेबल फ्यूल इंजेक्शन है। साथ ही कस्टम कास्ट व्हील्स के अलावा विशेष रूप से डिजाइन किया गया शॉफ्ट ड्राइव भी है। इसे तकनीक व स्टाइल का बेहतरीन संगम कहा जा सकता है।

इंजन : 1312 सीसी लिक्विड कूल्ड वी ट्वीन, दो स्पार्क प्लग प्रति सिलेंडर
ट्रांसमिशन : 5 स्पीड गियर
फ्रंट सस्पेंशन : 45 मिमी फोर्क
रियर सस्पेंशन : सिंगल शॉक, जिसमें एडजेस्टेबल 5 पोजिशन है।
फ्रंट ब्रेक : सिंगल 336 मिमी डिस्क ट्वीन पिस्टन कैलिपर के साथ।
रियर ब्रेक : सिंगल 296 मिमी डिस्क सिंगल पिस्टन कैलिपर के साथ।
व्हील बेस : 71.24 इंच।
सीट हाइट : 26.7 इंच।

होंडा फ्यूरी को होंडा वीटीएक्स सीरिज की आगे की जनरेशन की बाइक कहा जा सकता है। फ्यूरी का प्रॉडक्शन 2009 में हुआ था और बाद में इसके आगे इसमें कई सुधार भी हुए हैं। इसे चॉपर श्रेणी की बाइक में रखा जाता है, जो कि हाथों से बनाई जाती है, पर होंडा ने इसे स्वयं बनाया है और इसे चॉपर जैसा लुक दिया है।
(नईदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi