Publish Date: Sat, 20 Jan 2024 (14:37 IST)
Updated Date: Sat, 20 Jan 2024 (14:48 IST)
Ayodhya ram mandir news : अयोध्या में श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा से दो दिन पहले हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद को सुनियोजित तरह से मुसलमानों से छीना गया।
ओवैसी ने कलबुर्गी में कहा कि मुसलमानों ने 500 साल तक बाबरी मस्जिद में नमाज अदा की। जब कांग्रेस के जीबी पंत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब रात के अंधेरे में मस्जिद के अंदर मूर्तियां रख दी गई थीं। बाद में इन्हें हटाया भी नहीं गया।
AIMIM नेता ने कहा कि 1992 में मस्जिद को ध्वस्त नहीं किया गया होता, तो क्या हमें इन चीजों को देखना पड़ता? उन्होंने कहा कि वहां मस्जिद थी, मस्जिद है और हमेशा रहेगी।
उन्होंने कहा कि उस समय अयोध्या के कलेक्टर नायर थे। उन्होंने मस्जिद बंद करा दी और वहां पर पूजा करने लगे। जब विहिप का गठन हुआ था तब राम मंदिर का अस्तित्व नहीं था। महात्मा गांधी ने कभी राम मंदिर के बारे में कुछ नहीं कहा। बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से बाबरी मस्जिद को भारतीय मुसलमानों से छीन लिया गया।
Edited by : Nrapendra Gupta