Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

18 करोड़ राम भक्तों ने दान किए 3200 करोड़, ब्याज के पैसों से ही बन गया रामलला का मंदिर

हमें फॉलो करें ayodhya ram mandir
webdunia

संदीप श्रीवास्तव

, रविवार, 21 जनवरी 2024 (11:11 IST)
22  जनवरी को पीएम मोदी करेंगे उद्‍घाटन
पूरा हुआ गर्भगृह और भूतल का निर्माण
23 जनवरी से मंदिर में दर्शन कर सकेंगे सभी राम भक्त
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha :
अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। इसके निर्माण के लिए देश के 18 करोड़ लोगों ने 3200 करोड़ रुपए दान किए। इसके ब्याज से ही रामलला का मंदिर बन रहा है।
 
22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलो द्वारा श्री रामलला का गर्भगृह में प्रवेश प्राण-प्रतिष्ठा के साथ होने जा रहा है जिसकी सम्पूर्ण तैयारियां पूरी हो चुकी है।
 
धन्य है वे राम भक्त जिन्होंने प्रभु के मंदिर के लिए दिल खोल कर दान दिया। मंदिर निर्माण के लिए इतना धन आया कि उसके ब्याज से ही राम मंदिर बन रहा है।
 
अयोध्या मे निर्मित हो रहे श्री राम लला के भव्य-दिव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर के भूतल के साथ राम लला के गर्भगृह का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसे 22 जनवरी के बाद राम भक्तों के दर्शन हेतु खोल दिया जायगा।
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी पहले ही साफ कर चुके हैं कि राम मंदिर के निर्माण में केंद्र व प्रदेश कि सरकार का एक रुपया भी नहीं लगा है। सारा निर्माण कार्य राम भक्तों के दान के धन से हो रहा है। एक - एक पाई का हिसाब ट्रस्ट के पास है।
 
देश - दुनिया के राम भक्तों ने अपने आराध्य प्रभु श्री राम लला को दिल खोल कर दान किया। यहां बता दें कि वर्ष 2019 में जब देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट से श्री राम लला कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए ऐतिहासिक फैसला आया तो दुनिया भर के राम भक्तों के लिए इससे बड़ी खुशी कुछ नहीं थी।
 
श्री राम मंदिर का प्रारूप पहले से ही तैयार ही था। फैसले के तुरंत बाद राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट का गठन किया गया। इस ट्रस्ट ने राम मंदिर की तीन मंजिला की अनुमानित लागत तय की और ट्रस्ट ने दुनिया भर के 11 करोड़ लोगों से 900 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य बनाया।
 
दुनिया भर के राम भक्तों ने उम्मीद से अपने आराध्य के मंदिर के लिए दिल खोल कर दान किया। ट्रस्ट के आंकलन से चार गुना अधिक धनराशि दान के रूप में एकत्रित हुई। इसके ब्याज से राम मंदिर के भूतल का निर्माण पूर्ण हो गया। 
 
ट्रस्ट के सदस्य से मिली जानकारी के अनुसार देश-दुनिया से 18 करोड़ लोगों ने स्टेट बैक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक व बैंक ऑफ बड़ौदा के खातों में 3200 करोड़ रुपय समर्पण निधि के रूप में जमा किए। इसकी ट्रस्ट ने एफ.डी. बनवा दी। इसके ब्याज से राम मंदिर के अब तक के पूर्ण हुए कार्य हुए हैं। केंद्र व राज्य सरकारों का राम मंदिर के निर्माण में कोई सहयोग नहीं है। ट्रस्ट के मुताबिक राम मंदिर का निर्माण कार्य 2026-27 तक पूर्ण हो जायगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्राण प्रतिष्ठा समारोह: दुल्हन सी सजी अयोध्या, राम नगरी में दीपोत्सव की तैयारी