Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

14 लाख दीयों से बना भगवान राम का पराक्रमी रूप, युवाओं को दिया संदेश

Advertiesment
ayodhya ram mandir replica
Ayodhya ram mandir news : केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि भगवान राम की उनके पराक्रमी रूप और अयोध्या में बन रहे नए मंदिर की आकृति 14 लाख रंगीन दीयों का इस्तेमाल करके बनाई गई है।
 
मंत्री चौबे ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में फोटो शेयर कर बताया कि कलाकृति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों को भी दर्शाया गया है। इन आकृतियों में दीयों का उपयोग करके ‘जय श्री राम’ लिखा हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि श्री राम 14 साल के वनवास के बाद लौटे थे और अयोध्या में, भगवान राम की उनके ‘पराक्रमी रूप’ में एक आकृति बनाई गई थी। यह नए भारत के युवाओं को यह संदेश देने के लिए है कि उन्हें पराक्रमी’ होना चाहिए।
 
चौबे ने कहा कि यह कलाकृति बिहार के कलाकारों के एक समूह ने पिछले पांच से सात दिन में बनाई है। उन्होंने इस कार्य में लगे सभी कलाकारों को बधाई दी।
Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अखिलेश यादव को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, अयोध्या जाने पर SP प्रमुख ने कही यह बात