Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 8 April 2025
webdunia

अयोध्या : राम मंदिर में लगा सोने का दरवाजा, पहली तस्वीर आई सामने, लगने हैं ऐसे 13 दरवाजे

लगने हैं ऐसे 13 दरवाजे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ram Mandir

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 9 जनवरी 2024 (23:11 IST)
  • प्राण-प्रतिष्ठा से पहले तैयारियां जोरों पर
  • श्रीराम का नगर भ्रमण कार्यक्रम रद्द
  • मंदिर परिसर के अंदर भ्रमण होगा
Golden door installed in Ram temple : अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर (Shri Ram temple) में होने जा रहे प्राण-प्रतिष्ठा से पहले तैयारियां जोरों पर हैं। निर्माण कार्य तेज कर दिए गए हैं। मंगलवार को भगवान श्रीराम मंदिर में सोने का पहला दरवाजा (gold door) लग गया। ऐसे 13 और सोने के दरवाजे अगले 3 दिनों में लगेंगे।
 
बीच के पल्ले में 2 हाथियों की तस्वीरें : राम मंदिर के पहले दरवाजे की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें दिख रहा है कि दरवाजे के बीच के पल्ले में 2 हाथियों की तस्वीरें हैं, जो स्वागत की मुद्रा में हैं। उसके ऊपरी हिस्से में महलनुमा आकृति बनी है जिसमें 2 सेवादार हाथ जोड़े खड़े हैं। दरवाजे के निचले हिस्से में 4 खानों में सुंदर कलाकृतियां बनी हैं, जो कि मन को मोह रही हैं।

 
रामलला की नगर प्रतिमा का कार्यक्रम रद्द : अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले 17 जनवरी को प्रस्तावित देव विग्रह के नगर भ्रमण कार्यक्रम को मंदिर ट्रस्ट ने रद्द कर दिया है। ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने सोमवार को बताया कि प्रतिमा को पूरे अयोध्या नगर में घुमाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। इसके बजाय ट्रस्ट उसी दिन (17 जनवरी) राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के अंदर प्रतिमा के भ्रमण की व्यवस्था करेगा।

 
उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर ट्रस्ट ने सुरक्षा कारणों से इस प्रस्तावित कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। कार्यक्रम रद्द करने का निर्णय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने काशी के आचार्यों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक के बाद लिया।
 
अयोध्या प्रशासन के मुताबिक, ट्रस्ट की बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि जब रामलला की नई प्रतिमा को शहर में ले जाया जाएगा तो श्रद्धालु और तीर्थयात्री दर्शन के लिए उमड़ पड़ेंगे और प्रशासन के लिए भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाएगा।(एजेंसियां)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'मरा हुआ शख्स' चलाता रहा ऑटो, खुलासा होते ही उड़े होश