Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Ayodhya rammandir : अयोध्या में दीपावली से पहले मन रही है 'राम दिवाली', सवा लाख दीप जलाए

हमें फॉलो करें Ayodhya rammandir : अयोध्या में दीपावली से पहले मन रही है 'राम दिवाली', सवा लाख दीप जलाए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 4 अगस्त 2020 (22:11 IST)
अयोध्या। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या इस वक्त पूरी तरह राममय हो गई है। आस्था का ऐसा सैलाब यहां पहले कभी नहीं देखा गया। अयोध्यावासी दीपवाली के पहले 'राम दिवाली' मना रहे हैं। और हो भी क्यों नहीं..500 बरसों के इंतजार की घड़ियां समाप्त होने में कुछ घंटों का ही वक्त बाकी है क्योंकि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीरामजन्मस्थली पर भव्य राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन करने जा रहे हैं।
 
मंगलवार के दिन अयोध्या में कोई भी कोरोना महामारी की चर्चा नहीं कर रहा है बल्कि उत्साह और उमंग के साथ भक्ति भाव में डूबा हुआ है। ऐसा विश्वास किया जा रहा है कि राम मंदिर की शुरुआत होते ही उनके संकट दूर हो जाएंगे। उनका यह भरोसा, उनका यह विश्वास राम रूपी सागर में गोते लगा रहा है। उमंगें हिलोरें ले रही हैं। 
webdunia
सवा लाख दीपक जलाए : सरयू के घाट पर दीपोत्सव मनाने की होड़ लग गई। बच्चे, लड़कियां और महिलाएं आस्था का दीपक लगा रही थी। यह दृश्य इतना मनोहारी था कि आंखों के सामने हटने का नाम ही नहीं ले रहा था। सवा लाख दीपों की ज्योति में सरयू का तट बेहद चित्ताकर्षक लग रहा था। 
 
रामजन्मभूमि पर राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर देशभर में उत्साह है। न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी जहां-जहां भारतीय हैं, वे बेसब्री से 5 अगस्त का इंतजार कर रहे हैं। लोग अभी से दीपोत्सव मनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। 
webdunia
जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देशवासियों ने कोरोना वारियर्स को धन्यवाद देने के लिए अपने घरों में दीपक जलाए, थालियां पीटी और और घंटी बजाई थी, कमोबेश यही माहौल 5 अगस्त को पूरे देश में दिखाई देने जा रहा है।
 
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर कई आला मंत्रियों ने 4 अगस्त को दीपोत्सव की शुरुआत कर दी है। कई बड़े शहरों में पूजा पाठ, हवन यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठान का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। मंदिरों को सजाया जा रहा है, उन पर रोशनी की जा रही है ताकि प्रभु राम को स्मरण करते हुए उनकी कृपा संपूर्ण मानव जाति पर बनी रहे। 
webdunia
पूरी अयोध्या राम मंदिर भूमि पूजन के पूर्व दु‍ल्हन की तरह सज गई है। मंदिरों पर की गई आकर्षक रोशनी मन में नई उमंग जगा रही है। जैसे ही शाम का अंधियारा घिरने लगा, वैसे ही सरयू के घाट पर दीपक जलाने का सिलसिला शुरू हो गया और देखते ही देखते सैकड़ों दीपों से पूरा माहौल जगमग होने के साथ ही साथ आस्था से भर उठा।
 
शिवराज ने किया दीपोत्सव मनाने का अनुरोध : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जो इस वक्त भोपाल के चिरायु अस्पताल में कोरोना का उपचार करवा रहे हैं, उन्होंने शाम 6 बजे अस्पताल में ही दीपक जलाया। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने घरों में दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाने का अनुरोध किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्री राम लला का चमत्कारी सरल तारक मंत्र : श्री राम जय राम जय जय राम