Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अयोध्या में कड़ी सुरक्षा, उप्र के सभी जिलों में बनाई गई अस्थायी जेल

हमें फॉलो करें अयोध्या में कड़ी सुरक्षा, उप्र के सभी जिलों में बनाई गई अस्थायी जेल
, शनिवार, 9 नवंबर 2019 (09:31 IST)
नई दिल्ली। राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय की ओर से शनिवार सुबह सुनाए जाने वाले फैसले के मद्देनजर अयोध्या और उसके आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रशासन उत्तरप्रदेश के 31 जिलों में विशेष सतर्कता बरत रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि उत्तरप्रदेश सरकार ने सभी जिलों में अस्थायी जेल बनाई है जबकि कुछ स्थानों पर इंटरनेट सेवाओं पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है ताकि सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें न फैलाईं जाए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री और राज्य सरकार के बीच नियमित संवाद जारी है और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के 4,000 जवान उत्तरप्रदेश में तैनात किए गए हैं।
अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर 670 लोगों पर विशेष तौर पर नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित की जा सकती हैं। अयोध्या और उसके आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, वहीं राज्य के हर जिले में अस्थायी जेल बनाए गए हैं।
 
राज्य सरकार ने 31 जिलों को संवेदनशील बताया है। पूरे उत्तरप्रदेश में पहले ही सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है जिसके तहत 5 या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध है। अयोध्या पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जहां यह विवादित ढांचा बना है। सुरक्षा की विभिन्न श्रेणी बनाई गई है और हर एक आगंतुतक की जांच की जा रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Ayodhya Verdict live : अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पूर्व देश का ताजा हाल