Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

समाजसेवा के लिए वकालत छोड़ दी

हमें फॉलो करें समाजसेवा के लिए वकालत छोड़ दी
मुरलीधर देवीदास आमटे यानी बाबा आमटे ने क्रिश्चियन मिशन स्कूल नागपुर से प्रारंभिक पढ़ाई और नागपुर विवि से कानून का अध्ययन करने के बाद उन्होंने वकालत शुरू की, लेकिन मुरलीधर का मन कहीं न कहीं समाज के दबे-कुचले लोगों के लिए तड़पता था।

आखिरकार वह दिन भी आ ही गया जब उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजसेवा को समर्पित कर दिया। शादी के बाद उनकी पत्नी साधनाताई ने भी समाजसेवा में कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दिया। एक तरह से बाबा का पूरा परिवार ही समाजसेवा में लगा है। उनके दोनों बेटे विकास और प्रकाश भी उनके बताए मार्ग पर चल रहे हैं।

विकास आनंदवन का कार्य संभालते हैं और प्रकाश विदर्भ के हेमलक्ष में मिड़या व गोंड जनजाति के कल्याण कार्य में जुटे हैं। 1949 में बाबा आमटे ने कुष्ठरोग से ग्रस्त लोगों के लिए महारोग सेवा समिति बनाई और तन-मन से उनकी सेवा में जुट गए। कुष्ठ रोगी बाबा को अपना भगवान मानते थे। केवल इतना ही नहीं, उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में विभिन्ना वर्गों के लिए अनेक कल्याणकारी काम किए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi