Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दूसरे गृहों पर जीवन की संभावना

Advertiesment
हमें फॉलो करें खगोलशास्त्री लार्ड रीस
BBC
ब्रिटेन के जाने माने खगोलशास्त्री का मानना है कि पृथ्वी जैसे दूसरे ग्रहों पर जीवन और एलियन के मिलने की संभावना पहले से कहीं ज्यादा है। प्रसिद्ध खगोलशास्त्री लार्ड रीस ने दूसरे ग्रहों पर जीवन की तलाश के शीर्षक के तहत लंदन में आयोजित एक कांफ्रेंस में यह बातें कही हैं जहाँ दुनिया भर से प्रसिद्ध खगोलशास्त्री जमा हुए थे।

रॉयल सोसाइटी के अध्यक्ष और खगोलशास्त्री मार्टिन रीस ने कहा है कि अंतरिक्ष में नए टेलिस्कोप के लगाए जाने के बाद से पृथ्वी की तरह के दूसरे ग्रहों के मिलने की संभावना काफी बढ़ गई है। कहा जाता है कि इस नए टेलिस्कोप में अंतरिक्ष में दूर-दूर तक पृथ्वी जैसे ग्रह को पहचानने की क्षमता है।

webdunia
BBC
भारी बदलाव : लॉर्ड रीस ने कहा, 'एलियन जीवन की खोज मनुष्यता का कायकल्प करने वाला क्षण होगा जो हमारा अपने-आपके बारे में विचार बदल देगा और साथ ही ब्रह्मांड में हमारे स्थान के बारे में भी।'

उन्होंने कहा कि लगभग 50 वर्ष से वैज्ञानिक अंतरिक्ष में जीवन का पता चलाने की कोशिश में लगे हैं और जीवंत आवाजें सुनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिली है।

उन्होंने कहा, 'अब यह इसलिए संभव नजर आने लगा है कि टेक्नॉलोजी में व्यापक तरक्की हुई है और वास्तव में अब हम यह आशा कर सकते हैं कि दूसरे तारामंडल में हम पृथ्वी के आकार का ग्रह तलाश कर सकें।'

उन्होंने ये भी कहा कि जहाँ इससे जमीन जैसे ग्रहों के मिलने की संभावना बढ़ी है वहीं जीवन के मिलने की संभावना भी बढ़ी है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi