Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बुकर की दौड़ में चार एशियाई लेखक

हमें फॉलो करें बुकर की दौड़ में चार एशियाई लेखक
, बुधवार, 30 जुलाई 2008 (23:38 IST)
BBC
वर्ष 2008 के बुकर पुरस्कारों की दौड़ में शामिल 13 किताबों की सूची जारी की गई है। इसमें दक्षिण एशियाई मूल के चार लेखक शामिल हैं। इस बार की 'लाँग लिस्ट' में सलमान रश्दी एक बार फिर शामिल हैं, जिन्हें उनकी किताब 'एनचैंट्रीज ऑफ फ्लोरेंस' के लिए बुकर पुरस्कार मिल सकता है।

तीन अन्य दक्षिण एशियाई नाम हैं, मोहम्मद हनीफ, अमिताभ घोष और अरविंद अडिगा। पेशे से पत्रकार मोहम्मद हनीफ का पहला उपन्यास 'ए केस ऑफ एक्सप्लोडिंग मैंगोज' बहुत चर्चित रहा है। इस उपन्यास में मोहम्मद हनीफ ने पाकिस्तान के सैनिक शासक जिया उल हक की मौत के रहस्यों पर दिलचस्प तरीके से किस्सागोई की है।

अमिताभ घोष की शोधपरक किताब 'सी ऑफ पॉपीज' में उन्होंने काफी रोचक तरीके से साबित किया है कि अफीम किस तरह ब्रितानी साम्राज्य की बुनियादी ताकत था। अरविंद अडिगा की किताब 'द व्हाइट टाइगर' गरीब हलवाई की कहानी है, जो अपनी नजरों से दुनिया देखता है।

कुल 112 किताबों में से इन 13 को चुना गया है। सितंबर महीने में शॉर्ट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसमें छह किताबें चुनी जाएँगी। अक्टूबर महीने में विजेता की घोषणा की जाएगी। लाँग लिस्ट में चुने गए 13 लेखकों में से ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और ब्रिटेन के लेखक भी शामिल हैं।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi