Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मां बनना है तो दांत साफ करो

Advertiesment
हमें फॉलो करें गर्भधारण
, बुधवार, 6 जुलाई 2011 (13:38 IST)
BBC
औरतें जो गर्भधारण करना चाहती है, उन्हें नियमित रूप से अपने दांतों की सफाई करनी चाहिए। डॉक्टरों के अनुसार दांतों की खराब हालत बांझपन के लिए उतनी ही जिम्मेदार है जितना मोटापा। खराब दांत से गर्भधारण में कम से कम दो महीने देर हो सकती है।

स्वीडन में महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर हुए एक सम्मलेन में इस बात पर चर्चा हुई कि किस तरह मसूड़ों की बीमारी वाली महिलाएं सामान्य रूप से पांच महीने के बदले सात महीने में गर्भवती हुईं।

उनका मानना है कि इसकी मुख्य वजह मसूड़ों का सूजन। अगर इसका सही समय पर इलाज न किया जाए तो इससे शरीर के सामान्य काम करने की क्षमता पर असर पड़ सकता है।

गर्भधारण से रिश्ता : दांत और मसूड़ों की बीमारी पेरीडोन्टल को पहले ही दिल की बीमारी, टाइप-2 डायबिटीज, गर्भपात और मर्दों में कम शुक्राणुओं के लिए जिम्मेदार समझा जाता है।

ऑस्ट्रेलिया से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जिन महिलाओं मे मसूड़ों की बीमारी पाई गई, उनके खून का स्तर उतना बढ़ जाता है और उससे सूजन बढ़ जाती है। ये रिपोर्ट 3,500 औरतों पर किए शोध पर आधारित है।

प्रमुख शोधकर्ता रोजर हार्ट का कहना है कि अब तक ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं छपी है, जिसने इस बात की जांच की हो कि मसूड़ों की बीमारी का औरतों के गर्भधारण से कोई रिश्ता है। ये पहली बार है कि इस बीमारी को भी बांझपन या देरी से गर्भधारण का एक कारण माना जा रहा है।

उनका कहना है कि जो महिलाएं गर्भवती होने की मंशा रखती हैं, उन्हें अब अपने दांतो के डॉक्टर के पास नियमित रूप से जाना चाहिए। ये उसी तरह जरूरी है जैसा कि बाकी बातें।

ब्रिटेन में प्रजनन विशेषज्ञ डॉक्टर ऐलन पेसी का कहना है कि ये सामान्य सुझाव है कि अगर आप मां बनना चाहती हैं तो आप पूरी तरह से स्वस्थ हों।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi