Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'हर लड़की शादी से पहले सेक्स नहीं करती'

Advertiesment
हमें फॉलो करें किम करदाशियां
FILE
किम करदाशियां रियलिटी टीवी सितारों की दुनिया में एक जाना-माना नाम है, जिनकी तस्वीर अखबारों के रंगीन पन्नों पर आए दिन छपती रहती है। किम आर्मेनिया की रहने वाली हैं और उनकी उम्र 32 साल है।

हाल में जब उन्होंने अपने गर्भवती होने की बात कही तो ब्रिटेन और अमेरिका में यह पहले पन्ने की खबर बनी। ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो किम के जीवन के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं और ऐसे भी कई लोग हैं जो उन्हें शोहरत के पीछे भागने वाली लड़की के तौर पर देखते हैं।

किम के पिता और दादा सब आर्मेनिया से आते हैं, लेकिन किम के मामले में आर्मेनिया के लोगों की राय पीढ़ियों में बंटी हुई है।

पीढ़ी का अंतर : परंपराओं से विमुख युवा पीढ़ी उन्हें आदर्श मानती है लेकिन पुराने लोग ऐसा नहीं मानते हैं। ल्यूसी की उम्र 22 साल है। वे कहती हैं कि भविष्य की ओर देखने वाले लोगों को उन पर गर्व है। रूढ़िवादी लोग उनके बारे में अलग राय रखते हैं।

वे कहती हैं कि लड़कियां उन्हें फैशन-आईकॉन की तरह देखती हैं। लड़कों को लगता है वे वाकई हॉट हैं। हमें उन पर गर्व है कि वे आर्मेनियन हैं और देश का प्रतिनिधित्व करती हैं। ल्यूसी एक बात और कहती हैं कि किम को जो अच्छा लगता है, वे करती हैं, लेकिन आर्मेनिया में आज भी ज्यादातर लड़कियां शादी से पहले सेक्स नहीं करती हैं।

संस्कृति और परंपरा : बीबीसी के मॉनीटरिंग जर्नलिस्ट अरमान शाहबाज़ियन ने आर्मेनिया में भी काम किया है। वे बताते हैं कि ऐसी बात भी नहीं है कि पूरा आर्मेनिया ही किम को चाहता है। वे कहते हैं कि किम आर्मेनिया की हैं और पूरी दुनिया में मशहूर हैं।

उन पर गर्व करने के लिए आर्मेनिया के लोगों के लिए इतना काफी है, लेकिन संस्कृति और परंपरा से जुड़े कुछ मुद्दों के कारण लोग यह स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं कि वे आर्मेनिया की हैं। वे कहते हैं कि किम यहां हास्य कार्यक्रमों का अक्सर विषय रहती हैं।

अरमान बताते हैं कि आर्मेनिया के लोग फ्रेंच सिंगर चार्ल्स एज़नवर पर सही मायने में गर्व करते हैं। किम को लोग नकारात्मक तरीके से देखते हैं। वे कहते हैं कि किम के उन्मुक्त यौन जीवन की वजह से आर्मेनिया के ज्यादातर लोग यह नहीं चाहते कि दुनिया सारे आर्मेनिया को ही इस नज़र से देखें।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi