Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लोग जल रहे थे, कैप्टन जहाज छोड़ भागा

Advertiesment
Indonesia ship
इंडोनेशिया के जिस जहाज़ में आग लग गई थी और 23 लोग मारे गए थे, उसके कप्तान को गिरफ़्तार कर लिया गया है। 'ज़हरो एक्सप्रेस' नाम का जहाज 230 मुसाफ़िरों के साथ राजधानी ज़कार्ता से तिदुंग द्वीप जा रहा था। जहाज़ खुलने के बाद तक़रीबन डेढ़ किलोमीटर ही जा पाया था कि उसमें आग लग गई।
ऐसी ख़बरें हैं कि आग लगने के बाद जहाज़ छोड़ कर निकल जाने वाले पहले शख़्स उसके कप्तान ही थे। बाद में उन्हें समुद्र से बचा लिया गया था। इंडोनेशियाई सरकार के परिवहन मंत्रालय के एक बड़े अफ़सर ने कहा है कि यदि यह बात सही पाई गई तो जहाज़ के कप्तान का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
 
पुलिस लापरवाही बरतने के मामले में उनसे पूछताछ कर रही है। पर आधिकारिक रूप से उनकी पहचान नहीं की गई है।
 
अधिकारियों ने कहा है कि अभी भी उस हादसे का शिकार हुए 19 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। उस जहाज़ पर सवार सभी लोगों का पता लगा लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि बिजली की ख़राबी की वजह से आग लगी थी। उनका यह भी दावा है कि उस समय जहाज़ पर 100 लोग ही थे।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कट्टर मुसलमानों का आदर्श गाँव एक 'फ़्लॉप प्रोजेक्ट'