Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दहेज कैलकुलेटर से दहेज पर चोट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Dowry Calculator
, शुक्रवार, 15 मई 2015 (13:56 IST)
- विकास पांडे (बीबीसी मॉनिटरिंग)
 
भारत में दहेज की समस्या पर एक बार फिर नए अंदाज में बहस छिड़ गई है। इसकी वजह बना है कॉमेडी ग्रुप एआईबी का एक नया वीडियो और एक वैवाहिक वेबसाइट का नायाब प्रयोग। इस ग्रुप ने 'ऑनेस्ट इडियन वेडिंग्स' नाम का एक वीडियो जारी किया है।
गंभीर मुद्दा, मजाकिया अंदाज : वीडियो में दुल्हन के परिवार को दूल्हे के रिश्तेदारों को दहेज देने के लिए दबाव में दिखाया गया है। परिवार के सदस्य दहेज के बारे में बातचीत कर रहे हैं और लड़की के पास उस शख्स से शादी करने के अलावा कोई चारा नहीं है।
 
इस वीडियो में भारत की भव्यता वाली उन शादियों का भी मजाक बनाया गया है जिनमें मेहमानों की लिस्ट लंबी होती है और बेशुमार खाना परोसा जाता है। दक्षिण एशिया में दहेज सदियों पुरानी परंपरा है जिसमें दुल्हन का परिवार दूल्हे को तोहफे और नकदी देता है। भारत में साल 1961 में दहेज परंपरा को गैरकानूनी घोषित किया गया था लेकिन ये परंपरा अब भी बरकरार है।
 
एआईबी के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
webdunia
दहेज कैलकुलेटर : भारत में कई ऐसी वेबसाइट भी हैं जिसके जरिए कोई शख्स अपने दहेज की गणना कर सकता है। मसलन इसमें आंकड़ें भरने पर ये संदेश आया।
 
वैवाहिक वेबसाइट शादी डॉट कॉम ने 29 अप्रैल को देहज कैलकुलेटर लॉन्च किया। अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग इस कैलकुलेटर में दर्ज सवालों का जवाब दे चुके हैं।
 
webdunia
ज्यादातर लोगों ने खुद को मिल सकने वाले दहेज की रकम जानने के लिए सवालों के जवाब दिए लेकिन जो जवाब मिला, उससे उन्हें हैरानी हुई। जवाब में दहेज की रकम के बजाए भारत में देहज की वजह से हुई हत्याओं की संख्या बताई गई।
 
शादी डॉट कॉम के आदित्य सेव ने बताया, 'हम अलग तरीके से इस समस्या की तरफ लोगों का ध्यान खींचना चाहना चाहते थे और केलकुलेटर ने हमें लक्ष्य हासिल करने में मदद की।'
 
इस प्रयास की ट्विटर पर सराहना की गई है। आदित्य इस प्रयास को 'मार्केटिंग' बताने के आरोपों को गलत बताते हैं।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi