Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्कॉटलैंड में हुआ था 'पहली बार सेक्स'

हमें फॉलो करें स्कॉटलैंड में हुआ था 'पहली बार सेक्स'
, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2014 (10:37 IST)
- रेबेका मोरेली (विज्ञान संवाददाता)

वैज्ञानिकों को यकीन है कि उन्होंने संभोग की उत्पत्ति का पता लगा लिया है। शोधकर्ताओं के एक अंतरराष्ट्रीय दल का कहना है कि माइक्रोब्रेशियस डिकी नाम की मछली वह पहली जंतु है जिसने अंडे देना बंदकर सेक्स के जरिए प्रजनन शुरू किया।


करीब आठ सेंटीमीटर लंबी यह आदिम पतली सी मछली 3850 लाख साल पहले प्राचीन झीलों में रहती थी, जो अब स्कॉटलैंड में है।

यह शोध 'नेचर' जर्नल में छपा है।

शोध के मुख्य लेखक, ऑस्ट्रेलिया के फ्लिंडर्स विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जॉन लॉंग, कहते हैं, 'हमने विकास क्रम के उस बिंदु को दिखा दिया है जहां से सभी जंतुओं में आंतरिक निषेचन की प्रक्रिया शुरू हुई।'

विशेष ढांचा : प्रोफेसर लॉंग के अनुसार एक दिन वह प्राचीन मछलियों के जीवाश्मों के बक्से को देख रहे थे कि उनका ध्यान एम डिकी मछली के एल (L) आकार के एक उप-अंग की ओर गया।

बाद में शोध से पता चला कि यह नर मछली का जननांग था। दूसरी ओर मादा मछली के शरीर के पीछे की तरफ एक छोटा-सा हड्डी का ढांचा था जिसमें नर का जननांग अटक जाता था। उनकी शरीर रचना के हिसाब से संभवतः इन मछलियों को अगल-बगल रहकर संभोग करना होता था।

डॉक्टर लॉंग के अनुसार इस स्थिति में बने रहने के लिए छोटे हाथों जैसे फिन यानी पख इनकी मदद करते थे। आश्चर्यजनक रूप से शोधकर्ताओं का मानना है कि आंतरिक निषेचन की यह पहली कोशिश बहुत देर तक नहीं चल पाई।

जैसे-जैसे मछलियों का विकास हुआ वे फिर से अंडों से प्रजनन की ओर लौट गईं। सेक्स को वापस आने में फिर कई लाख साल लग गए, जो फिर शार्क और रे मछलियों के पूर्वजों में दिखा।

ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के डॉक्टर मैट फ्रीडमैन ने इस शोध को लेकर कहा, 'प्लेकॉडर्म समूह (जिसमें माइक्रोब्रेशियस डिकी मछली आती है) एक जाना पहचाना जंतु समूह है यह दुनिया के दूसरे छोर में नहीं स्कॉटलैंड में ही मिला है।'

'अजीब बात यह है कि अभी तक इस ओर हमारा ध्यान नहीं गया।'

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi