Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ये है भारत का 'सबसे वज़नदार बच्चा'

Advertiesment
heaviest baby indiaKarnataka
कर्नाटक के हासन ज़िले में जन्मी एक बच्ची का वज़न 6.8 किलोग्राम बताया जा रहा है जो डॉक्टरों के मुताबिक भारत की सबसे वजनदार बच्ची हो सकती है।
मुल्क में एक आम बच्ची का वज़न जन्म के समय आमतौर पर 2.5 से तीन किलोग्राम होता है। इस बच्ची का जन्म सीज़ेरियन से हुआ है।
 
हासन ज़िले के स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर वेंकटेश ने स्थानीय पत्रकार इमरान क़ुरैशी से बात करते हुए दावा किया कि ये भारत में जन्मा सबसे वज़नदार शिशु है। बच्ची की लंबाई भी सामान्य से ज़्यादा है।
 
जहां आम तौर पर पैदा होते वक़्त बच्चों की लंबाई 50 सेंटीमीटर होती है वहीं इस बच्ची की लंबाई 62 सेंटीमीटर (24.4 इंच) है।
 
आमतौर पर डायबिटीज से पीड़ित महिलाएं वज़नी बच्चों को जन्म देती हैं लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक़ बच्ची की मां नंदिनी- जो 20 साल की हैं, को डायबिटीज़ नहीं है। इस वजह से बच्ची का इतना वज़न और ज़्यादा आश्चर्यजनक है।
webdunia
डॉक्टर कुमार ने बताया कि बच्ची और मां दोनों स्वस्थ हैं और सभी टेस्ट के रिज़ल्ट सामान्य हैं। बच्ची के कुछ और टेस्ट किए गए हैं और दो दिन में सभी रिपोर्ट आ जाएंगी।
 
अब तक दर्ज रिकॉर्ड के मुताबिक़ भारत में पैदा हुए सबसे वज़नी शिशु एक लड़का था जो उत्तर प्रदेश में नवंबर 2015 में जन्मा था। पैदा होते वक़्त उसका वज़न 6.7 किलोग्राम था।
 
सितंबर 1955 में इटली में पैदा हुए एक लड़के का जन्म के वक़्त वज़न 10.2 किलोग्राम था। रिकॉर्ड्स के मुताबिक़ ये अब तक का सबसे भारी बच्चा माना जाता है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी के दो साल और विरोधियों की वैचारिक चिल्लपों