Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शादी के दो घंटे पहले किया रेप, मिली उम्र क़ैद

Advertiesment
Marriage
ब्रिटेन में एक अदालत ने उस शख्स को उम्र कैद की सजा सुनाई है जिसने अपनी शादी से कुछ ही घंटों पहले एक अजनबी के साथ बलात्कार किया था। दोषी व्यक्ति का नाम डैरी फ्लीन मैक्केन है और उन्हें इस साल 13 जनवरी को एक महिला के साथ बलात्कार का दोषी पाया गया है।
 
घटना पूर्वी लंदन के हैकनी इलाके की है जब मैक्केन ने अपनी शादी से दो घंटे पहले एक महिला के साथ बलात्कार किया। स्नेर्सब्रुक क्राउन कोर्ट के जज ने मैक्केन को 'राक्षस' बताते हुए कहा कि उन्हें कम से कम 9 साल जेल में गुजारने होंगे। दोषी मैक्केन को कोर्ट ने बलात्कार के तीन मामलों, यौन उत्पीड़न और डकैती के मामले में दोषी माना।
 
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, मैक्केन ने पहले महिला के साथ बलात्कार किया और फिर उसे अपमानित किया। उन्होंने महिला की तस्वीरें भी ली और फिर उसका मोबाइल फ़ोन चुरा लिया।
 
पुलिस के जासूसों का मानना ​​है कि मैक्केन किसी दूसरी औरत का पीछा कर रहे थे, लेकिन वो उनकी आंखों से ओझल हो गई, उसके बाद उन्होंने पीड़िता को विक्टोरिया पार्क के जंगल में खींच लिया और बलात्कार किया। जानकारी के अनुसार, मैक्केन को किशोरावस्था में भी रेप के एक मामले में 2006 में जेल की सज़ा हुई थी।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्य पूर्व में कितने ईसाई रहते हैं?