Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नाव से अकेले 49 दिन में नाप ली दुनिया

Advertiesment
Boat
फ्रांस के थॉमस कॉविल ने बिना रुके, अकेले नाव पर दुनिया का चक्कर पूरा किया और नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। ये पिछले विश्व रिकॉर्ड से 12 दिन कम है।
48 साल के कॉविल ने 49 दिन, 3 घंटे, 7 मिनट और 38 सेकंड के साथ अपनी नाव में सेलिंग करते हुए रिकॉर्ड बनाया।
 
इससे पहले ये रिकॉर्ड फ्रांस के ही फ्रांसिस जोयोन के नाम था, जिन्होंने 2008 में नाव से पूरी दुनिया नापने में 57 दिन, 13 घंटे, 34 मिनट और 38 सेकंड का समय लिया था।
 
कॉविल ने फ्रांस के ब्रेस्ट से अपना सफर 6 नवंबर को शुरू किया था और वो दिन में बामुश्किल 3 घंटे ही सोए।
 
कॉविल पहले भी पांच बार जोयोन का रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश कर चुके थे, लेकिन हर बार उन्हें मायूसी हाथ लगी थी।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लातिन अमेरिकी फिल्म में बिहारी सितारा