Bbc Hindi News %e0%a4%85%e0%a4%ac %e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0 %e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%ae 111113000118_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अब खेलें 'धारदार' गेम

Advertiesment
धारदार गेम
BBC
सामने दीवार की टाइल्स पर नजर गड़ाने या गंभीर मुद्रा में जूते देखने या फिर सीटी बजाने के सिवाय उस समय आप ज्यादा कुछ कर नहीं सकते।

ये है मूत्रालय में खड़े पुरुषों का समय। उस समय दीवार की ओर मुंह किए चुपचाप खड़े होकर वो काम संपन्न करने के सिवाय पुरुष कुछ और तो कर नहीं सकते। मगर अब ये दिन बदलने वाले हैं।

ब्रितानी कंपनी कैप्टिव मीडिया का दावा है कि वह उस समय का मनोरंजक इस्तेमाल करने के लिए एक ऐसा उत्पाद बाजार में ला रहा है जो अभी तक उपलब्ध नहीं है। और वो है- पुरुषों के लिए मूत्र विसर्जन पर आधारित एक गेम।

ये उपकरण मूत्रालयों में लगे चीनी मिट्टी के मूत्र पात्र के ऊपर फिट होता है और मूत्र विसर्जन कर रहे लोगों को धार से उस पात्र में तीन जगहों पर निशाना लगाना होता है। पहले स्टिकर पर लिखा होता है 'शुरू' और एक-एक 'दाएं' और 'बाएं' का।

तकनीक : वह पात्र इंफ्रा रेड डिवाइस के जरिए ये पता लगाता है कि मूत्र किस जगह गिर रहा है। फिलहाल जो गेम उपलब्ध हैं उसमें एक स्कीइंग वाला गेम है जहां पेंग्विन्स को निशाना बनाना होता है तो दूसरा बहुविकल्पी क्विज है।

जब पुरुषों का वहां खड़े होने का काम समाप्त हो जाए और उनका स्कोर आ जाए तो वे अपने मोबाइल फोन के जरिए ट्विटर पर स्कोर भेज सकते हैं, जहां सर्वाधिक अंक वाले लोगों की सूची लगी होगी।

इस उपकरण में एक 12 इंच का एलसीडी स्क्रीन लगा होता है जो मूत्र पात्र के ऊपर रहता है। पात्र में जहां सेंसर लगे होते हैं उसमें किसी तरह का कैमरा नहीं है जो लोगों के लिए जानना काफी जरूरी है।

विंडोज सेवेन पर चलने वाला ये उपकरण इंटेल के ऐटम डुअल कोर माइक्रो प्रोसेसर से चलता है। इस तरह का एक उत्पाद वैसे तो जापान में भी लॉन्च हुआ था मगर ब्रिटेन में ये उत्पाद लॉन्च करने वाली कंपनी का कहना है कि इसमें कई नई चीजें हैं।

व्यापार पर नजर रखने वाले 'ऐडवीक' का कहना है कि एक व्यक्ति मूत्रालय में औसतन 55 सेकेंड तक रहता है, यानी पूरे जीवन में लगभग नौ महीने वह मूत्र विसर्जन में निकाल देता है।

विज्ञापन : इस तरह ये पुरुषों के लिए बने उत्पादों के विज्ञापन का भी एक अहम जरिया साबित हो सकता है। एक संगठन जो इस उत्पाद के साथ जुड़ा है वो है ड्रिंकवेयर। ये एक गैर सरकारी संगठन है जो लोगों को जिम्मेदारी से शराब पीने के बारे में जागरूक करती है।

मगर अभी ये देखना बाकी है कि क्या बड़ी संख्या में अन्य ब्रांड भी इस उत्पाद के साथ जुड़ना चाहेंगे या फिर मूत्र विसर्जन के समय विज्ञापन दिखाने का विचार उन्हें पसंद नहीं आएगा।

स्वतंत्र रूप से डिजिटल मीडिया के सलाहकार के रूप में काम कर रहे फिलिप बक्सटन के अनुसार, 'शौचालयों में होने वाले विज्ञापन अब तक लोगों का ज़्यादा से ज़्यादा ध्यान तो आकर्षित करते हैं मगर उससे राजस्व उतना नहीं मिलता।'

उनके अनुसार, 'किसी भी नए माध्यम में सफल होने के लिए जरूरी है कि विज्ञापन के मौजूदा माध्यमों से ब्रांड दूसरे माध्यम में जाएं मगर फिलहाल वे टीवी या ऑनलाइन जैसे माध्यमों को ही ज्यादा गंभीर माध्यम मानते हैं।'

ये मशीन दक्षिणी लंदन के एक पब में लगाई गई हैं और उसके मालिक ड्रू वेदरहेड का कहना है कि इसके जरिए उनके पब को एक अलग पहचान मिलेगी।

इस्तेमाल : वहीं कैप्टिव मीडिया का कहना है कि इस्तेमाल करने वालों के अनुभवों पर नजर रखी जाएगी और फिर अन्य जगहों पर भी इसे लगाया जाएगा। कैंब्रिज में एक पब ने इस साल की शुरुआत में ट्रायल के लिए इसे लगाया था और इससे कुछ रोचक जानकारियां सामने आईं।

उससे पता चला कि प्रतियोगियों ने बेहतर स्कोर पाने का एक रास्ता ये निकाला कि अगर मूत्र विसर्जन को रोककर फिर शुरू किया जाए तो उनके स्कोर बेहतर हुए।

वैसे कैप्टिव मीडिया महिलाओं के लिए भी इसी तरह के उपकरण लाना चाहता है मगर इसके निर्माता मानते हैं कि शारीरिक संरचना की वजह से महिलाएं ठीक इसी तरह का उपकरण इस्तेमाल नहीं कर सकतीं। मगर क्विज वाले गेम ऐसी जगहों पर लगाए जाएंगे जिससे हाथ सुखाने के दौरान लगने वाली लंबी लाइन के दौरान बोर होने से बचा जा सके।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi