Publish Date: Sat, 30 Jun 2012 (20:05 IST)
Updated Date: Thu, 30 Apr 2015 (16:07 IST)
हमेशा विवादों में रहने वाली पूनम पांडे एक बार फिर चर्चा में हैं। यूरो फुटबॉल कप 2012 के फाइनल मैच से पहले उन्होंने अपनी बिकिनी वाली कई तस्वीरें जारी की हैं।
ट्विटर पर अपनी तस्वीर जारी करते हुए पूनम पांडे ने लिखा, 'रविवार को इटली और स्पेन के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले को शानदार रात में बदल दें, आप फाइनल में किसका समर्थन कर रहे हैं।
यूरो कप 2012 का फाइनल मैच यूक्रेन की राजधानी कीएफ में खेला जाएगा। इससे पहले पूनम पांडे ने शाहरुख खान की टीम के आईपीएल जीतने के बाद ट्विटर पर अपनी नग्न तस्वीरें जारी की थीं।
विवादास्पद मॉडल: दिसंबर में पूनम पांडे की एक फिल्म भी रिलीज होने वाली है, जिसका निर्देशन 'जिस्म-2' के निर्देशक अमित सक्सेना कर रहे हैं। उन्होंने एक रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी हिस्सा लिया है।
पूनम पांडे दुनिया की सबसे ज्यादा विवादास्पद मॉडल्स में से एक हैं। कहा जाता है कि वो सुर्खियों में रहने के लिए ये सब करती हैं। पूनम पांडे उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता था। तब उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नग्न होने की पेशकश की थी।
उन्होंने अपना ये वादा इस साल उस वक्त ट्विटर पर अपनी 'नग्न' तस्वीर लगा पूरा कर दिया, जब शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल-5 का खिताब जीता। कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी पहली फिल्म में बेहतरीन 'सेक्स सीन' देने की बात कहकर एक बार सुर्खियां बटोरने की कोशिश की थी।