Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'आपका सुख आपके हाथों में'

Advertiesment
हस्तमैथुन
स्पेन की एक प्रांतीय सरकार के यौन शिक्षा के अंतर्गत बच्चों को अपने शरीर और हस्तमैथुन के बारे में जानकारी देने के सुझाव पर विवाद खड़ा हो गया है।
 
एक्सट्रेमेडूरा की सरकार ने एक अभियान शुरू किया है जिसका नारा है 'आपका सुख आपके हाथों में है'। इस अभियान के तहत बच्चों को हस्तमैथुन के बारे में जानकारी दी जाती है। इस अभियान पर स्पेन के रोमन कैथोलिक चर्च और रूढ़ीवादी मीडिया ने नाराजगी जताई है।
 
लेकिन इस अभियान से जुड़े युवाओं का कहना है कि उनके अभियान को संदर्भ से बाहर रखकर पेश किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 14 से 17 साल की उम्र के बच्चों के लिए यौन शिक्षा संबंधी सामग्री छापना, उनके लिए कार्यशालाएँ आयोजित करना शामिल है।
 
बार्सिलोना के एक अख़बार ला वानगार्डिया में एक स्तंभ लेखक ने इस पर लिखा है, ‘एक्स्ट्रेमेडूरा में बेरोजगार युवाओं की संख्या स्पेन में सबसे ज्यादा होगी लेकिन यह सिर्फ़ हस्तमैथुन में ही निपुण हैं।’
 
‘आत्म सम्मान’
मगर एक्स्ट्रेमेडुरा की युवा परिषद की अध्यक्ष लॉरा गेरिडो ने कहा है, 'इस अभियान में सिर्फ हस्तमैथुन ही नहीं बल्कि यौन शिक्षा के व्यापक आयामों पर ध्यान दिया जा रहा है और यह किशोरों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।' 
 
उनका कहना है, 'यह किशोरों के आत्म सम्मान, आत्म विश्वास और मानवीय शरीर की जानकारी की दृष्टि से जरूरी है।'
 
स्थानीय मीडिया लॉरा गेरिडो के हवाले से लिखता है कि यौन शिक्षा के इस अभियान के बारे में मीडिया ने तोड़मरोड़ कर जानकारी पेश की है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi