Bbc Hindi News %e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b2 %e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a5%80 %e0%a4%aa%e0%a4%b0 112031300163_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कातिल टीवी पर

Advertiesment
चीन टीवी
BBC
चीन के हेनान प्रांत में हर सप्ताह लाखों लोग एक खास कार्यक्रम देखते हैं। 'इंटरव्यूज बीफोर एक्जीक्यूशन' यानी 'मौत से पहले साक्षात्कार' नाम के इस कार्यक्रम में संवाददाता डिंग यू उन कातिलों से बात करती हैं जिन्हें मौत की सजा सुनाई जा चुकी है।

हर सोमवार सुबह डिंग यू और उनकी टीम अपने कार्यक्रम के लिए अदालत की फाइलों में से मुकदमे निकालते हैं। उन्हें अपना काम जल्दी करना होता है क्योंकि इन कैदियों को सजा सुनाए जाने के एक सप्ताह के अंदर फांसी दी जा सकती है।

पश्चिम में लोगों के लिए यह कार्यक्रम पीड़ादायी हो सकता है, लेकिन डिंग इससे सहमत नहीं हैं।

उनका कहना है, 'कुछ दर्शक किसी अपराधी को उसकी फांसी से पहले साक्षात्कार करने को क्रूर मानेंगे, लेकिन इसके विपरीत वे अपनी बात कहना चाहते हैं।'

कुछ अपराधियों ने मुझसे कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि मैं इस समय अपने दिल की कई बातें आपसे कह पाया हूँ। जेल में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं था जिससे मैं अतीत की घटनाओं के बारे में बात करना चाहता था।'

कार्यक्रम का उद्देश्यइस कार्यक्रम को सबसे पहले 18 नवंबर 2006 को हेनान लीगल चैनल पर दिखाया गया था। यह चैनल चीन के 3,000 सरकारी टीवी स्टेशनों में से एक है। तब से लेकर डिंग ने हर सप्ताह एक कैदी का इंटरव्यू किया है।

कार्यक्रम बनाने वालों के अनुसार इस का उद्देश्य यह है कि ऐसे मुकदमों को ढूंढा जाए जिनसे लोगों को चेतावनी मिल सके। हर कार्यक्रम में स्लोगन के जरिए मानव चेतना को जगाने और जिंदगी का मूल्य समझने की अपील की जाती है।

चीन में कत्ल, देशद्रोह, रिश्वत और तस्करी समेत 55 अपराधों की सजा मौत है। वैट और क्रेडिट कार्ड में धोखाधड़ी समेत तेरह और अपराधों को हाल ही में इस सूची से हटाया गया था जिनकी सजा मौत है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi