Bbc Hindi News %e0%a4%a6%e0%a4%b8 %e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a8 %e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%a1 %e0%a4%90%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b8 113051600067_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दस बेहतरीन पेड ऐप्स

Advertiesment
एंड्रॉयड पेड ऐप्स
क्या आपके पास ऐसा ऐप है जो आपको आने वाले हर अनजान कॉल करने वाले का नाम फोन उठाने से पहले बता दे, या ऐसा कोई फोटो ऐप जो आपके तस्वीरों को स्केच में बदल दे। हाल ही में ऐसा ऐप भी लॉंच किया गया है जो आपके मूड का पल-पल हिसाब रखता हो।

अगर आप भी जानना चाहते हैं इस समय के दस बेहतरीन 'फ्री' और दस 'पेड' एंड्रॉयड ऐप्स के बारे में तो पढ़िए आगे।

1.ट्यून इन रेडियो प्रो
BBC

ट्यून इन रेडियो प्रो दुनियाभर से करीब 70,000 लाइव रेडियो स्टेशनों को इकट्ठा कर आपके मोबाइल पर उपलब्ध कराता है। म्यूजिक, खेल, समाचार, टॉक शो से लेकर कॉमेडी तक अलग-अलग कैटेगरी में रेडियों स्ट्रीम्स विभाजित की गई हैं। अपने पसंद की कैटेगरी चुनकर उसमें मौजूद किसी भी रेडियो स्टेशन को लाइव सुना जा सकता है। ट्यून इन प्रो आपको अपना पसंदीदा कार्यक्रम रिकॉर्ड करने का भी फीचर देता है।

कीमत: 277 रुपए

2. स्विफ्ट की
webdunia
BBC

स्विफ्ट की आपके एंड्रॉएड फोन में एक नए कीबोर्ड का ऑप्शन जोड़ देता है जिसके जरिए हिन्दी, अंग्रेजी समेत कई भाषाओं को टाइप कर सकते हैं। स्विफ्ट की आपको शब्द सुझाता भी है ताकि आपको पूरा टाइप न करना पड़े और साथ ही आपके गलत लिखे शब्दों को सुधारता भी है। ये गूगल, ट्विटर और फेसबुक से जुड़कर उन शब्दों को याद कर लेता है जिन्हें आप सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। ऐप के फ्लो फीचर में कीबोर्ड से हाथ हटाना नही पड़ता बस अंगुलियां फिराते रहिए और टाइप होता जाता है।

कीमत: 250 रुपए

3. नीड फॉर स्पीड- मोस्ट वांटेड
webdunia
BBC

ये बेहद हाई क्वालिटी गेम है और इसे खेलने के लिए आपके फ़ोन की क्षमता भी उन्नत होनी चाहिए। चर्चित गेम नीड फॉर स्पीड के इस मोबाइल वर्जन को देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि आप अपने मोबाइल पर इसे खेल रहे हैं।

गेमिंग कंसोल जैसा मजा देने वाला ये गेम लोड होने के बाद कुछ अतिरिक्त फाइलें डाउनलोड करता है। इस गेम को बनाने वाले 'इए स्पोर्ट्स' का सुझाव है कि वाइफाई रहते ही इसे डाउनलोड करें अन्यथा फ़ोन का डेटा महंगा पड़ सकता है।

कीमत: 250 रुपए

4. लाइव टीवी (इंडिया)
webdunia
BBC

आपके मोबाइल पर इंटरनेट के ज़रिए टीवी दिखाने के लिए कंपनियां लगातार रिसर्च कर रहीं हैं। गूगल प्ले स्टोर में इससे जुड़े कई तरह के ऐप पहले से मौजूद है। लाइव टीवी (इंडिया) इन्ही ऐप्स में से एक हैं।

लाइव टीवी भारत के सौ टीवी चैनलों को आपके मोबाइल पर लाने का दावा करता है। हालांकि ये आपके मोबाइल पर कितना अच्छा चलेगा इसका फैसला आपकी मोबाइल इंटरनेट स्पीड करती है। इस ऐप में काफी बदलाव किए जा रहे हैं, लेकिन फिर भी कही भी खड़े होकर, वक्त-वेबक्त मोबाइल पर लाइव टीवी देखने का आनंद अद्भुत ही होता है।

कीमत: 436 रुपए

5. साइजिक - मैप माई इंडिया
webdunia
BBC

चर्चित नेविगेशन ऐप साइजिक और मैप माइ इंडिया ने संयुक्त रूप से ये ऐप बनाया है। ये एक वॉइस गाइडेड जीपीएस नेविगेशन सिस्टम है जो आपके रास्ते के बारे में बताता रहता है। नए मैप इस ऐप में जुड़ते रहते हैं। खास बात ये है कि ये मैप ऑफलाइन यानि बिना इंटरनेट के भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। गंतव्य के लिए रास्ते में कहां मुड़ना है और कहां कम स्पीड पर चलाना है ये साइजिक आपको बताता रहेगा।

कीमत: 699 रुपए

6. कैमरा जूम एफएक्स
webdunia
BBC

कैमरा जूम एक आधुनिक कैमरा ऐप है। ये आपके फोन में एडवांस जूम, आइएसओ, फोकस, एक्सपोजर समेत कई ऐसे फीचर जोड़ देता है जिससे आपका फोन किसी प्रोफेशनल कैमरे जैसा लगने लगता है। हालांकि अगर क्वालिटी की बात करें तो दोनो में कोई मेल नहीं है, फोटो क्वालिटी मोबाइल में लगे हार्डवेयर पर ही निर्भर करेगी। इस ऐप के ज़रिए आप सिर्फ एक क्लिक में फेसबुक, ट्विटर जैसी अनेक सोशल मीडिया साइट्स पर अपनी तस्वीरें शेयर कर पाएंगे।

कीमत: 150 रुपए

7. स्केचबुक मोबाइल
webdunia
BBC

स्केचबुक एक प्रोफेशनल दर्जे का ऐप है जो यूजर को स्केच के लिए सभी जरूरी टूल्स मोबाइल में ही उपलब्ध कराता है। सही टूल चुनकर और अंगुलियां फिराकर मोबाइल स्क्रीन पर स्केच बनाया जा सकता है। हालांकि ये आपकी कलाकारी पर निर्भर करेगा कि आप कितनी अच्छी स्केच बना पाते हैं।

कीमत: 111 रुपए

8. नोवा लॉन्चर प्राइम
webdunia
BBC

नोवा लॉन्चर मोबाइल की होम स्क्रीन को आपकी पसंद के अनुसार पूरी तरह से बदल सकता है। नोवा लॉन्चर आपकी अंगुलियों के इशारों को समझता है और एक बार छूते ही शुरू हो जाता है। ये आपके पसंदीदा ऐप्स और मैसेजिस को व्यवस्थित करके रखने में मदद करता है। इसका नोटिफिकेशन सिस्टम कोई भी मैसेज या मिस्ड कॉल छूटने नहीं देता।

कीमत: 218 रुपए

9. टाइटेनियम बैकअप
webdunia
BBC

मोबाइल सॉफ्टवेयर के क्रैश होने की स्थिति में पूरा डेटा साफ हो जाने का खतरा बना रहता है। टाइटेनियम बैकअप आपके मैसेजेस, ऐप्स, अपडेट समेत सारे वो बदलाव भी सुरक्षित रखता है जो आपके नए फोन में किए गए हों। एक बार डाउनलोड हो जाने के बाद ये आपके फोन का सुरक्षा कवच बन जाता है।

कीमत: 377 रुपए

10. ट्वीटकास्टर प्रो
webdunia
BBC

अगर आप ट्विटर के शौकीन हैं और पल-पल की जानकारी ट्विटर पर डालते है तो ये ऐप ये काम थोड़ा आसान कर सकता है। ट्वीटकास्टर प्रो से आप कई ट्विटर हैंडल मैनेज कर सकते हैं। साथ ही ऐसे लोगों का ग्रुप बना सकते हैं जिनके अपडेट आपको चाहिए हों। जब भी आप ट्वीट कर रहें हो ये ऐप आपके ट्वीट को सीधे फेसबुक पर भी डाल सकता है। आप अपने ट्वीट को लिखकर बाद में भेजने के लिए शिड्यूल भी कर सकते हैं।

कीमत: 258 रुपए

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi