Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सबसे पुराने पदचिन्ह मिले

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्राचीन पदचिन्ह
वैज्ञानिकों ने दक्षिण पूर्वी पोलैंड में एक चौपाए जानवर के सबसे पुराने पदचिन्ह ढूँढ़ निकाले हैं। एक अज्ञात जानवर के पदचिन्ह पत्थर पर मिले हैं और वैज्ञानिकों का कहना है कि ये 39.7 करोड़ साल पुराने हैं।

उन्होंने विज्ञान पत्रिका नेचर को बताया कि पदचिन्हों के फॉसिल्स में इस जानवर के खुरों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।

वैज्ञानिकों के इस दल का कहना है कि इस खोज से यह साबित होता है धरती पर रीढ़ वाले जानवर पहले के अनुमान से लाखों साल पहले ही अस्तित्व में आ गए थे। यह अंतर लगभग 20 लाख सालों का है।

मगरमच्छ की तरह : स्वीडन के अपसाला यूनिवर्सिटी के पेर एलबर्ग इस खोज दल के सदस्य है। उनका कहना है कि यह उनके करियर का सबसे चकित करने वाला फॉसिल है।

पोलैंड के होली क्रॉस पहाड़ों पर स्थित पत्थर खदान में ये पदचिन्ह कई जगह दिखाई पड़े हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है मानों वहाँ इन चौपाए जानवरों का एक समूह रहा होगा।

उनका कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि ये जानवर मगरमच्छ की तरह रहे होंगे और ये जमीन और पानी दोनों में रहते रहे होंगे।

हालाँकि जिन रुपों में हम जानवरों को अब देखते हैं, उस रूप में आने में जानवरो को दसियों लाख साल लग गए थे। वैज्ञानिकों का कहना है कि पदचिन्हों से लगता है कि कुछ जानवर दो मीटर तक लंबे रहे होंगे।

स्वीडन और पोलैंड के वैज्ञानिकों ने इस जानवर के चलने के ढंग का भी अनुमान लगाने की कोशिश की है और बताया है कि वे अपने घुटनों, कुहनियों का उपयोग किस तरह किया करते थे।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi