Bbc Hindi News %e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a4%be %e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%be %e0%a4%b9%e0%a5%88 111072800061_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'समोसा मना है'

Advertiesment
सोमालिया के
BBC
सोमालिया के एक ताकतवर चरमपंथी संगठन अल शबाब ने समोसे पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में बीबीसी संवाददाता मोहम्मद डोर ने इस प्रतिबंध का कारण बताया है कि व्यापारी समोसों में बिल्लियों का गोश्त मिला रहे थे। सोमालिया में कीमे और सब्जियों से भरे समोसे काफी लोकप्रिय हैं।

अल शबाब के लोग अपने कब्जे वाले इलाकों में गाड़ियों पर लाउड स्पीकर लगाकर लोगों को समोसे के खिलाफ चेतावनी दे रहे हैं।

अकाल : समोसे पर यह प्रतिबंध ऐसे समय आया है, जब सोमालिया भीषण अकाल की चपेट में है और करीब आठ लाख बच्चों के भूख से मर जाने का खतरा है।

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक पूर्वी अफ्रीका में करीब एक करोड़ दस लाख लोग अकाल की चपेट में हैं। सोमालिया के करीब 37 लाख लोग इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं क्योंकि देश एक बहुत ही बुरे गृह युद्ध से गुजर रहा है।

सोमालिया अकाल की इस बुरी हालत में इसलिए भी पहुंच गया, क्योंकि देश के एक बहुत बड़े हिस्से में सरकार और अंतरराष्ट्रीय सहायता एजेंसियां अल शबाब के कारण नहीं जा पा रहीं हैं। अल शबाब के अल कायदा से गहरे संबंध बताए जाते हैं।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi