Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्रीम नहीं बनाती है गोरा, जानिए घरेलू उपाय

Advertiesment
हमें फॉलो करें स्पेशल ब्यूटी केयर टिप्स
सांवली त्वचा बेहद खूबसूरत लगती है लेकिन भारतीय समाज गोरे रंग को प्राथमिकता देता है। इसीलिए हमारे यहां रंग गोरा बनाने वाली ढेरों क्रीम बिकती है। सच तो यह है कि हमारी त्वचा का रंग नहीं बदला जा सकता बस हम उसे साफ- सुथरी और निखरी हुई बना सकते हैं।

FILE


एक बार आप मान लें कि दुनिया की कोई भी क्रीम आपको गोरा नहीं बना सकती। आपको जो त्वचा प्राकृतिक रूप से मिली है उसी को स्वस्थ और आकर्षक बनाने के जतन करने चाहिए।

बाजार की क्रीमों में ब्लीच होता है जो उतने ही समय के लिए उजला दिखाता है जितने समय आप उसे लगाते हैं। इन क्रीमों से त्वचा जल जाती है। धीरे-धीरे आप उसके एडिक्ट हो जाते हैं। हम बता रहे हैं त्वचा की रंगत निखारने के प्राकृतिक तरीके :


सांवली त्वचा को सलोनी रंगत देने के लिए अपनी मजीठ, हल्दी, चिरौंजी 50-50 ग्रा. लेकर पाउडर बना लें। एक-एक चम्मच सब चीजों को मिलाकर इसमें 6 चम्मच शहद मिलाएं और नींबू का रस तथा गुलाब जल डालकर पेस्ट बना लें।

इस पेस्ट को चेहरे, गरदन, बांहों पर लगाएं और एक घंटे के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो दें। ऐसा सप्ताह में दो बार करने से चेहरे का सांवलापन दूर होकर रंग निखर आएगा।


webdunia
FILE



नींबू व संतरे के छिलकों को सुखाकर चूर्ण बना लें। इस पाउडर को हफ्ते में एक बार बिना मलाई के दूध में मिलाकर लगाएं, त्वचा में आकर्षक चमक आएगी।


webdunia
FILE



दूध में केसर या एक चम्मच हल्दी का सेवन करने से भी रक्त साफ होता है

webdunia
FILE


हरी सब्जियों का नियमित सेवन करने से भी रंग खिलता है।


गर्मियों में संतरे का ज्यूस दो बार लेने से रंग साफ होता है।


webdunia
FILE


लाल मसूर की दाल दूध में गला कर पिसें। इस पैक को सुबह शाम नहाने से पहले चेहरे पर लगाएं। दो वक्त नहाने से भी रंग साफ होता है।

चेहरे की सफाई के लिए फेस वॉश ही इस्तेमाल करें साबुन नहीं।




हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi