Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गर्मी में लड़कियों के लिए खास टिप्स

Advertiesment
हमें फॉलो करें गर्मी के टिप्स
- यशना पुरोहित

FILE


गर्मी ने सबका हाल बेहाल करना शुरू कर दिया है। इसका असर बच्चों व बूढ़ों पर पड़ा है, तो महिलाएं भी इससे अछूती नहीं रही हैं।

कामकाजी महिलाओं और लड़कियों को गर्मी के मौसम में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां हम महिलाओं को गर्मी से बचने के कुछ उपाय बता रहे हैं।

1. धूप में बाहर जाने से 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं। यह आपको सनबर्न, स्कीन टैन आदि से बचाएगा। आपका सनस्क्रीन SPF15 या उससे ज्यादा का होना चाहिए।

2. इसके साथ जब भी बाहर जाएं तो गॉगल, हैंड ग्लव्स और स्कॉर्फ भी पहनें।


webdunia
FILE


3. हीट एग्जॉस्ट से बचने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें।

4. जूस, लस्सी, शिकंजी, नींबू-पानी भी पीते रहें।

5. अगर जरूरी न हो तो सुबह 11 से 3 के बीच बाहर न निकलें। यह दिन का सबसे गर्म समय होता है।

6. गहरे रंग के कपड़े बिलकुल न पहनें। ये गर्मी को आमंत्रित करते हैं, जबकि सफेद रंग के कपड़े पहनने से गर्मी में राहत मिलती है।

7. हल्के रंग के कपड़ों का चयन करें।

webdunia
FILE


8. अपने सिर को हमेशा ढंककर रखें।

9. हर 1 घंटे में पानी पीने का नियम बना लें। ऐसा करने से आपके शरीर में हाइड्रेशन लेवल बना रहेगा।

10. रसीले फलों का सेवन करें, जैसे अंगूर, तरबूज, आम, ककड़ी ये आपके शरीर को पोषण देने के साथ-साथ तरोताजा भी रखेंगे।

11. अपने चेहरे पर हफ्ते में एक बार हर्बल मॉइस्चराइजर लगाएं जिसमें चंदन, हल्दी, ब्राह्मी, आमला और एलोवीरा हो।

webdunia
FILE


12. साथ ही 1 महीने में 2 बार फ्रुट मॉस्क भी लगाएं।

13. गर्मी के मौसम में बाहर रोड पर लगे नलों में से पानी पीना अवॉइड करें। अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें।

14. गर्मी के मौसम में 2 बार स्नान करें।

15. जरूरत से ज्यादा भी काम न करें। जितनी क्षमता हो, उतना ही काम करें।

16. चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन न करें तथा इन्हें खाली पेट तो बिलकुल न लें। खाली पेट लेने से पेट की बीमारियां होने की आशंका होती है।

17. और सबसे जरूरी कि अपनी दिनचर्या को नियमित रखें। समय से सोएं और समय से उठें


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi