Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फल खाएँ, बेहतर स्वास्थ्य पाएँ

Advertiesment
हमें फॉलो करें फल खाएँ, बेहतर स्वास्थ्य पाएँ

गायत्री शर्मा

NDND
प्रकृति ने हमें फलों और सब्जियों के रूप में औषधियों का वह भरपूर खजाना दिया है, जिसमें हमारे बेहतर स्वास्थ्य व सौंदर्य का वरदान छिपा है। हम बीमार क्यों पड़ते हैं, क्या कभी हमने इसके कारणों पर गौर किया है?

हमारे बार-बार बीमार पड़ने का प्रमुख कारण हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी का होना है। यदि हम संतुलित आहार नहीं लेते हैं तो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।

फल हमारे बेहतर स्वास्थ्य के साथ-साथ हमारे सौंदर्य की अभिवृद्धि में भी सहायक होते हैं। यदि हम रोजाना कम से कम एक फल का सेवन करें तो हम काफी हद तक बीमारियों के प्रकोप से बच सकते हैं तथा बेहतर स्वास्थ्य व सौंदर्य का वरदान पा सकते हैं। आइए जानते हैं हमारे लिए किस फल के सेवन का क्या फायदा होता है -

* आँवला :- आँवले में विटामिन 'सी' भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। आँवला हमारी नेत्र ज्योति को बढ़ाने के साथ हमारे बालों के लिए भी लाभकारी होता है।

* केला :- केले में तीन प्रकार की प्राकृतिक शर्करा ग्लूकोज, सूक्रोज और फ्रुक्टोज होती है इसलिए इसे इंस्टैंट एनर्जी बूस्टर भी कहा जाता है। केले का सेवन हमें कई बीमारियों जैसे एनीमिया, ब्लडप्रेशर, अल्सर आदि बीमारियों से बचाता है।

* अंगूर :- अंगूर में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो नसों को संकीर्ण होने से बचाते हैं। इसमें पाए जाने वाले इलॉजिक एसिड में एंटी-कैंसर के गुणधर्म होते हैं।

* सेब :- फलों में सेब को सर्वाधिक गुणकारी माना जाता है। सेब में आयरन की मात्रा बहुत अधिक होती है। सेब के सेवन से हमारा इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है। सेब में विटामिन सी व पोटेशियम की मात्रा भी पाई जाती है।

* नाशपाती :- नाशपाती में सोडियम, विटामिन ए आदि पाया जाता है। यह पेक्टीन, फाइबर और पोटेशियम का मुख्य स्त्रोत है। पेक्टीन हमारे शरीर के कोलेस्ट्राल को कम करता है और शरीर को टॉक्सीन से मुक्त रखता है।

* तरबूज :- तरबूज में लाइकोपेन पाया जाता है, जो प्रोस्टैट कैंसर की रिस्क को कम करता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi