Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मॉइस्चुराइजर दि‍लाता है झुर्रि‍यों से नि‍जात

Advertiesment
हमें फॉलो करें स्वास्थ्य
ND
अब बढ़ती उम्र से होने वाली चेहरे की झुर्रियों को दूर करने के लिए आपको तरह-तरह के नुस्के आजमाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए न तो बोटोक्स की जरूरत पड़ेगी और न ही फेसलिफ्ट की। जी हाँ, शोधकर्ताओं ने इस समस्या का उपचार ढूँढ लिया है।

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में साबित किया है कि झुर्रियाँ मिटाने के लिए ज्यादा महँगी चीजें लगाने की कोई जरूरत नहीं।

सिर्फ सामान्य किस्म के मॉइस्चुराइजर ही इसका सबसे असरदार और सटीक हथियार है। यह शोध 'ब्रिटिश जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी' में प्रकाशित हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक झुर्रियों से निजात पाने या चिकना चेहरा बनाने के लिए सबसे आसान उपाय है कि आप सामान्य मॉइस्चुराइजर का ही प्रयोग करें।

अध्ययन में पहली बार झुर्रियों के विकास की गति को मापा गया। इसके बाद शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि ड्राई स्किन पर झुर्रियाँ तेज रफ्तार से बढ़ती हैं।

शोधकर्ताओं ने करीब आठ साल तक के अपने अध्ययन में पाया कि आमतौर पर 28 साल की ड्राइ स्किन वाली महिलाओं में 36 साल की उम्र तक पहुँचते-पहुँचते चेहरे पर 52 प्रतिशत तक झुर्रियाँ दिखने लगती हैं। जबकि इस उम्र तक सिर्फ 22 प्रतिशत ही झुर्रियाँ आनी चाहिए।

वैज्ञानिकों ने पाया कि जिन महिलाओं की हाइड्रेड फैशियल स्किन (बहुत ज्यादा नमी वाली त्वचा) होती है उनकी तुलना में ड्राइ स्किन वाली महिलाओं के चेहरे पर ज्यादा झुर्रियाँ पाई गईं। महिलाओं की उम्र बढ़ने के साथ-साथ चेहरे पर नजर आने वाली यह झुर्रियाँ बढ़ती रहती हैं। शोधकर्ताओं ने यह निष्कर्ष 122 महिलाओं पर अध्ययन करके निकाला है जिनकी आयु 10 से 72 वर्ष थी।

शोधकर्ताओं ने पाया कि यह मॉइस्चुराइजर चेहरे पर आने वाली लाइनों को लगातार दूर करता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi