Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साउंड स्लीप के लिए...

Advertiesment
हमें फॉलो करें स्वास्थ्य
ND
अच्छी नींद आपकी सारी समस्याओं को दूर करने में सक्षम है। यह आपको शारीरिक ही नहीं, मानसिक तौर पर भी फिट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। सामान्य तौर पर 7 से 8 घंटे की नींद फिट रहने के लिए काफी है। कुछ आसान टिप्स नींद लाने के लिए-

1. ज्यादा गर्मी और अधिक ठंडक पलकों से नींद दूर कर देगी, इसलिए एयरकंडीशनर का थर्मोस्टेट नियंत्रण में रखिए और आरामदायक कपड़े पहने।

2. नियत समय पर उठना और सोना महत्वपूर्ण है। कोशिश करें कि प्रतिदिन एक ही समय पर बेड पर जाएँ और सुबह भी नियत समय पर उठें।

3. शाम को कॉफी, चॉकलेट, सोडा और चाय जैसे पेय पदार्थ न लें। ये नींद के दुश्मन हैं। ड्रिंक्स जिनमें स्ट्युमिलेट तत्व हों, इनका सेवन सुबह कर सकती हैं।

4. सोने के लिए बेड का इस्तेमाल करें। टीवी देखते हुए सोफे पर, कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते हुए, पढ़ते हुए ईजी चेयर पर लुढ़क जाने से मीठी नींद में खलल पड़ता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi