त्वचा पर मुंहासों के दाग धब्बे होना या फिर किसी चोट के गहरे निशान उभर आना, आपकी सुंदरता को कम कर सकता है। केमिकल युक्त कॉस्मेटिक की बजाए यह 10 चीजें आपको इन दाग धब्बों से छुटकारा दिला सकती हैं। जानिए कौन सी हैं यह 10 चीजें -
1 नींबू - नींबू एक प्राकृतिक ब्लीच की तरह कार्य करता है और आपकी त्वचा के गहरे रंग को हल्का करने का कार्य करता है। त्वचा के दाग धब्बों पर नींबू का रस लगाएं या सीधे नींबू रगड़ें। कुछ ही दिनों में दाग गायब हो जाएंगे
2 बादाम - भीगे हुए बादाम को दूध के साथ पीस कर इस पेस्ट में शहद मिलाकर त्वचा पर लगाएं। कुछ ही दिनों में दाग धब्बे कम हो जाएंगे और त्वचा दमकने लगेगी।
3 चंदन - चंदन आपकी त्वचा को बेदाग बनाने के लिए एक बेहतरीन उपाय है। गुलाबजल के साथ चंदन को घिसकर इसका लेप बनाएं और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। कुछ ही दिनों में बेदाग त्वचा नजर आएगी।
4 एलोवेरा - गहरी त्वचा को हल्का कर पोषण देने के लिए ऐलोवेरा बहुत लाभदायक है। यह आपकी त्वचा के दाग धब्बों को धीरे-धीरे कम कर उसमें नमी बनाए रखता है।
5 आलू - गहरी त्वचा की रंगत हल्की करने के लिए आलू या इसके छिलके का प्रयोग पुराना और प्रभावकारी तरीका है। इसे त्वचा पर रोजाना रगड़ें या फिर इसका रस लगाएं और परिणाम खुद देखें।