Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Winter Skin Care Tips : बेजान त्‍वचा को कोमल और सॉफ्ट बनाएगा करेले का फेस मास्‍क

हमें फॉलो करें Winter Skin Care Tips : बेजान त्‍वचा को कोमल और सॉफ्ट बनाएगा करेले का फेस मास्‍क
, सोमवार, 8 नवंबर 2021 (14:59 IST)
शरद ऋतु का मौसम शुरू हो गया है। इस दौरान त्वचा का अधिक ख्‍याल रखना होता है। ध्यान नहीं देने पर स्किन फट जाती है और वह जलन करने लगती है। वहीं अलग-अलग प्रकार की क्रीम लगाने से भी लंबे वक्त तक असर नहीं रहता है। ऐसे में आप अपने चेहरे पर करेले का फेस पैक लगा सकती हैं। करेला खाने में जरूर कड़वा हो सकता है। लेकिन त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मुख्य रूप से विटामिन-सी मौजूद होता है। जो खाने और लगाने दोनों में फायदा करता है। साथ ही इसमें बीटा, कैरोटिन, पोटेशियम, कैल्शियम मौजूद होता है जो आपकी स्किन को डिटॉक्स करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं करेला का फेस पैक कैसे बनाएं, करेले फेस पैक के फायदे और इसे लगाने की विधि...

करेले के फेस मास्‍क बनाने की सामग्री -

- 3 चम्मच पिसा हुआ करेला।
- आधा चम्मच शहद।
-2 चम्मच दही।
- 2 चम्मच गुलाबजल।

करेले का फेस मास्क बनाने की विधि -

- फेस मास्‍क बनाने के लिए एक कटोरी में पीसा करेला लें। इसके बाद 2 चम्मच दही डालकर अब अच्छे से मिक्‍स कर लें।
- इसके बाद गुलाब जल मिक्स करें। एक कण होने आधा चम्‍मच शहद मिक्स करें।
- शहद को अच्‍छे से मिला दें। आपका फेस मास्‍क तैयार है।

फेस मास्‍क लगाने की तरीका

इस मास्‍क को अच्‍छे से चेहरे पर लगा लीजिए। 20 मिनट बाद हल्का-सा नरम लगने पर आप उसे नरम हाथों से रब करें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें। तौलिए से पोंछ कर मॉइश्चराइजर लगा लें।
चेहरे पर निखार और त्वचा को मुलायम रखने के लिए हफ्ते में इस पैक का 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

World Radiography Day - जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व रेडियोग्राफी दिवस, कोरोना काल में सबसे अधिक मदद मिली थी X-ray से