Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

काले अंडरआर्म्स से निजात पाने के 6 आसान तरीके...

हमें फॉलो करें काले अंडरआर्म्स से निजात पाने के 6 आसान तरीके...
webdunia

नम्रता जायसवाल

युवतियों और महिलाओं में अंडरआर्म्स का काला पड़ जाना एक आम समस्या है और इसके काले पड़ने का कारण जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, वे सामग्रियां जिनका प्रयोग आप अंडरआर्म्स की सफाई और उन्हें साफ दिखाने के लिए करती हैं, वे ही आपके अंडरआर्म्स को काला बनाने की जिम्मेदार हैं। अक्सर महिलाएं अंडरआर्म्स के बालों को हटाने के लिए नीचे बताए गए तरीकों में से किसी एक को अपनाती हैं और उनको पता ही नहीं होता कि ये तरीके ही उनके अंडरआर्म्स को काला बना रहे हैं। 
 
* यदि आप हेयर रिमूवर क्रीम उपयोग करती हैं तो यह जान लें कि धीरे-धीरे इससे आपके अंडरआर्म्स काले होने लगते हैं। 
* यदि आप बालों को हटाने के लिए रेजर का प्रयोग करती हैं तो इससे भी अंडरआर्म्स काले होते हैं और आने वाले बाल भी सख्त आते हैं।
* अंडरआर्म्स पर डिओ व परफ्यूम का इस्तेमाल करने से इसमें मौजूद केमिकल्स उन्हें काला कर सकते हैं।
* अधिक पसीना आना व मृत त्वचा जो दिखने में काली और सख्त होती है। हो सकता है कि आपकी अंडरआर्म्स पर मृत त्वचा जमी हो जिसकी   वजह से वे काले दिखते हो। 
* कुछ मामलों में काले अंडरआर्म्स किसी मेडिकल कंडीशन के कारण भी हो सकते हैं।
 
इसलिए अंडरआर्म्स के बालों को हटाने के लिए सही तरीके का चुनाव जरूरी होता है। थोड़े ढीले कपड़े पहनें जिससे कि पसीना कम आए और अंडरआर्म्स को हवा भी लगती रहे। जहां तक संभव हो अंडरआर्म्स के बालों को हटाने के लिए वैक्स करें। आइए अब जानते हैं कि अंडरआर्म्स काले हो ही चुके हों, तो उनसे निजात कैसे पाएं? 
 
इन 6 प्राकृतिक उपायों को अपनाकर आप प्राकृतिक रूप से अपने काले अंडरआर्म्स के रंग को हल्का कर सकती हैं- 
 
1-आलू

आलू एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है। इससे बाकी ब्लीचिंग एजेंट की तरह त्वचा में इर्रिटेशन भी नहीं होती है। आलू का पतला टुकड़ा काटकर अंडरआर्म्स पर रगड़ें व चाहें तो इसका ज्यूस निकालकर काले हिस्से पर 15 से 20 मिनट सूखने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

2. खीरा
आलू की तरह ही खीरा भी एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है। यह आपकी त्वचा के रंग को हल्का करने में मदद करता है। खीरे का टुकड़ा या चाहें तो इसका ज्यूस निकालकर आप इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगा लें। बेहतर नतीजों के लिए इसे दिन में 1 या 2 बार करें।

3. नींबू
यह एक प्राकृतिक ब्लीचिंग, एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक एजेंट है इसलिए कई तरह के त्वचा से संबधित रोगों में नींबू का उपयोग किया जाता है। नींबू का टुकड़ा काटकर अंडरआर्म्स पर रगड़ें व इसका ज्यूस निकालकर भी प्रभावित हिस्से पर 15 से 20 मिनट लगाकर रख सकते हैं। आप नींबू के रस में थोड़ी-सी चीनी भी छिड़क सकते हैं और फिर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा सप्ताह में 2-3 बार करें। नींबू आपकी त्वचा को सुखा देते हैं इसलिए इसके प्रयोग के बाद त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाएं।

4. बेकिंग सोडा
मृत काली त्वचा हटाने के लिए बेकिंग सोडे को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और अंडरआर्म्स पर लगाएं। इसे सुखाने के बाद अच्छी तरह से अंडरआर्म्स को रगड़कर साफ करें। इसे भी सप्ताह में 2-3 बार करें।

5. संतरे का छिल्का
संतरे के छिल्कों में भी त्वचा के रंग को हल्का करने के गुण होते हैं। इनके छिल्कों को कुछ दिन धूप में सुखा लें। अब इसे पीसकर इसका पावडर बना लें। अब 2-3 चम्मच पावडर को रोज वॉटर (गुलाब जल) या दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर 10-15 मिनट लगाकर रखें, फिर धो लें। इसे भी सप्ताह में 2-3 बार करें।

6. नारियल का तेल
नारियल तेल में विटामिन 'ई' होता है, जो अंडरआर्म्स के रंग को हल्का करने में मददगार साबित होता हैं। इसका एक और फायदा यह है कि यह एक प्राकृतिक डिओडरेंट का भी काम करता है। नारियल तेल से अंडरआर्म्स की मालिश करें और इसे 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें। फिर इसे हल्के साबुन और गुनगुने पानी से धो लें। इसे सप्ताह में 2 या 3 बार दोहराएं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

18 अप्रैल को सर्वार्थसिद्धि योग में मनेगी अक्षय तृतीया, ये हैं शुभ मुहूर्त...